टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेलने वाला बल्लेबाज, जानें कितने घंटों तक इसने मैदान पर गाड़ा था खूंटा

Published - 19 Oct 2026, 02:46 PM | Updated - 19 Oct 2026, 03:18 PM

Longest Innings In Test By Minutes

टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी और यह फॉर्मेट अब 150 साल पूरे करने के करीब है। अन्य प्रारूपों की तुलना में इसे काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की स्किल्स के साथ-साथ धैर्य और प्लानिंग की सही परख इसी में होती है। इसमें बल्लेबाजों के पास पर्याप्त समय होता है और उन पर डॉट गेंदों का दबाव भी नहीं होता।

इसी वजह से बल्लेबाज काफी आराम से खेलते हैं और जल्दबाजी नहीं दिखाते। हमने कई बार देखा है कि खिलाड़ी 200 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने के बावजूद 100 का आंकड़ा भी मुश्किल से हासिल कर पाते हैं। इससे पता चलता है कि इसमें स्ट्राइक रेट बढ़ाने का उतना प्रेशर नहीं रहता है। हम आपको इस लेख में उस बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक पारी में सबसे ज्यादा समय तक बैटिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

इस दिग्गज के नाम दर्ज है Test की एक पारी में क्रीज पर सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड

Longest Innings In Test By Minutes 1

भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की तरफ से कई दिग्गज बल्लेबाज हुए, जिन्होंने अनगिनत उपलब्धियां अपने नाम की लेकिन टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ओपनर हनीफ मोहम्मद के नाम दर्ज है। हनीफ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया था लेकिन उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा अक्सर होती रहती है। हनीफ ने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 970 मिनट बल्लेबाजी कर इस कारनामे को अंजाम दिया था।

ब्रिजटाउन टेस्ट में हनीफ ने की 16 घंटे 10 मिनट बल्लेबाजी

17 से 23 जनवरी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेले गए टेस्ट मुकाबले में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला और यह मुकाबला ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। हालांकि, इस मैच से सबसे ज्यादा सुर्खियां हनीफ मोहम्मद ने बटोरी, जिन्होंने एक कमाल की पारी खेलते हुए तिहरा शतक जड़ा और सबसे ज्यादा देर तक क्रीज पर रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

पाकिस्तान की दूसरी पारी में हनीफ ने 337 रन बनाए

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 579/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद, पाकिस्तान की पहली पारी 106 पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को 473 रनों की बढ़त मिली। कैरेबियाई टीम ने फॉलो-ऑन दिया और फिर पाकिस्तान ने 657/8 का स्कोर बना दिया। इसमें हनीफ मोहम्मद की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 24 चौकों की मदद से 337 रनों की पारी खेली।

इस तरह पाकिस्तान ने 185 का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए और फिर मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: एक गलती और खत्म हो गया करियर? इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी आपको रोने में कर देगी मजबूर

Tagged:

Pakistan Cricket Team WI vs PAK Hanif Mohammad
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com