एक गलती और खत्म हो गया करियर? इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी आपको रोने में कर देगी मजबूर

Published - 19 Oct 2026, 01:20 PM | Updated - 19 Oct 2026, 02:24 PM

vinod kambli

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो अपनी प्रतिभा और उम्दा प्रदर्शन की बदौलत दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे. इन खिलाड़ियों ने अपने करियर के शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जो अपने करियर को ज्यादा लंबा नहीं कर सके.

आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी तुलना एक समय पर सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम बल्लेबाजों से होती थी. इस क्रिकेटर ने अपने करियर आगाज बड़ी उपलब्धियां हासिल करके की थी, मगर कुछ सालों बाद ही उनके प्रदर्शन ग्राफ में गिरावट आ गई. वहीं, अपने करियर के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे कदम उठाए, जिनकी वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी.

एक गलती और खत्म हो गया करियर?

Vinod Kambli

हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, वो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) हैं. कभी सचिन तेंदुलकर से तुलना किए जाने वाले इस खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, जिसकी बदौलत वह सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे थे. कहा जा रहा था कि वह टीम इंडिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं. लेकिन वह लंबे समय तक अपनी सफलता और टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके.

एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने वाला गेंदबाज, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Vinod Kambli को थी दारू पानी की लत

अपने करियर की शुरुआत में ही विनोद कांबली (Vinod Kambli) अपनी रंगीन मिजाज जिंदगी और ग्लैमर की दुनिया के कारण विवादों में घिर गए थे. इसके अलावा वह शराब (ड्रिंक्स) की लत और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी सुर्खियों में रहे. विनोद कांबली ने खुद भी यह स्वीकार किया था कि उन्हें शराब पीने की आदत की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उनकी इन बुरी आदतों को ही उनका करियर खत्म होने का जिम्मेदार ठहराया गया.

लड़कियों के साथ भी जुड़ चुका है नाम

शराब की लत के अलावा विनोद कांबली (Vinod Kambli) अपनी अय्याशी भरी जीवनशैली के कारण भी विवादों में रहे हैं. उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. साल 2025 में पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उन्होंने विनोद कांबली को पार्टी करने, सिगरेट पीने और लड़कियों के साथ घूमने से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कांबली को यह भी कहा था कि अगर वह अपनी आदतें नहीं बदलीं, तो इसका असर उनके करियर पर पड़ सकता है.

वीवीएस लक्ष्मण vs गौतम गंभीर: टीम इंडिया के लिए कौन ज्यादा सफल कोच? दोनों के इन आंकड़ों से सबकुछ साफ

Tagged:

team india Sachin Tendukar Vinod Kambli
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com