PAK vs ENG Today Match Prediction, 2nd ODI – दूसरे वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 19 Oct 2026, 10:59 AM | Updated - 19 Oct 2026, 11:08 AM

PAK vs ENG Today Match Prediction
PAK vs ENG Tri-Series, 2026

PAK vs ENG Tri-Series, 2026: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका टीम को 37 रन से हराया है। इस मैच में सलमान आगा ने पाकिस्तान की ओर से 107 रन की पारी खेली और कप्तान शहीन अफ़रीदी ने 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान इस दूसरे मैच में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड भारत और श्रीलंका के खिलाफ लगातार 2 श्रृंखलाएं जीतकर आ रही है। इंग्लैंड टीम भी इस त्रिकोणीय श्रृंखला में लगातार तीसरी श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs ENG Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

PAK vs ENG Live Score, 2nd ODI

PAK vs ENG मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

PAK vs ENG Live Score

मैच डिटेल्स (PAK vs ENG Match Details)

मैच पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
स्टेडियम रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
मैच की तारीख 20 अक्टूबर 2026 (02:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube VETO

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs ENG Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान ने जीते: 2

  • इंग्लैंड ने जीते: 8

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK vs ENG Recent Form)

पाकिस्तान: W, W, L, W, L

इंग्लैंड : W, L, W, W, W

पिच रिपोर्ट (PAK vs ENG Pitch Report- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। वनडे फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 250-270 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 19 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 37%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 42%
पहली पारी का औसत स्कोर 192
दूसरी पारी का औसत स्कोर 190
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (61%)

PAK vs ENG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55
  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–290
  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना

सिनारियो 2: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65
  • अनुमानित कुल स्कोर: 330–350
  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK vs ENG Playing XI Today)

पाकिस्तान प्लेइंग-XI:

सैम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आज़म, साद बेग (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा, अराफ़ात मिन्हास, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़

इंग्लैंड प्लेइंग-XI:

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, जोश टंग।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs ENG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • टॉम बैंटन ने इंग्लैंड टीम की ओर से पीछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • सलमान आगा पाकिस्तान टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया है। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • गस एटकिंसन इस मैच में इंग्लैंड टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ इन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए थे। ये इस मैच में भी कारगर साबित हो सकते है।

  • शाहीन अफ़रीदी पाकिस्तान टीम के कप्तान और प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

PAK vs ENG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इंग्लैंड लगातार दो श्रृंखला जीतकर अच्छी फॉर्म में है और टीम में जो रूट और आदिल राशिद जैसे अनुभवी भी खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 45%

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 55%

यह भी पढ़ें: ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रौंदा, जीत में चमके सलमान-शाहीन

PAK vs ENG Tri-Series, 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान टीम स्क्वाड:

सैम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आज़म, सलमान आगा, हसन नवाज़, साद बेग (विकेटकीपर), फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़, अबरार अहमद, शादाब ख़ान, गाज़ी ग़ोरी, अराफ़ात मिन्हास, सुफ़यान मोक़िम, रज़ाउल्लाह

इंग्लैंड टीम स्क्वाड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan Cricket Team England Cricket Team PAK vs ENG Today Match Prediction PAK vs ENG Tri-Series 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com