इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे पर जगह ना मिलने से भड़के चेतेश्वर पुजारा, बोले 'वो डिजर्व करता था...'
Published - 19 Oct 2026, 10:06 AM | Updated - 19 Oct 2026, 11:00 AM
Table of Contents
Cheteshwar Pujara: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. भुवनेश्वर कुमार की वापसी से लेकर रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी तक, टीम मैनेजमेंट ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. इस बीच एक खिलाड़ी के ड्रॉप होने पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने बीसीसीआई पर निशाना साधा है.
Cheteshwar Pujara ने सिलेक्टर्स के फैसले पर उठाए सवाल

भारतीय चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में 24 वर्षीय युवा ऑलराउंडर मानव सुथार को जगह नहीं दी, जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) टीम के इस फैसले से काफी निराश नजर आए. हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम में मानव सुथार का नाम न होना काफी हैरानी की बात थी. पूर्व दिग्गज का मानना है कि उन्हें टीम में शामिल करना चाहिए था.
रणजी ट्रॉफी में कप्तान शुभमन गिल का फ्लॉप प्रदर्शन, सिर्फ एक रन बनाकर हुआ क्लीन बोल्ड
मानव सुथार को टीम में शामिल करने की उठाई मांग
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कहा कि मानव सुथार जैसे खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया,
"मुझे लगता है कि मानव सुथार जैसे खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए था. अगर आप देखें, तो टीम में उनका नाम नहीं है और यह काफी हैरान करने वाला है. मैं जानता हूं कि हो सकता है कि उन्हें दोनों टेस्ट मैचों में खेलने का मौका न मिले, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए था. मुझे समझ नहीं आ रहा कि टीम चयन के लिए किन बातों को आधार बनाया जा रहा है."
"उन्हें 17वें सदस्य के रूप में मौका दे सकते हैं": Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा ने बात को आगे बढाते हुए कहा कि मानव सुथार जैसे खिलाड़ी को 17वें सदस्य के रूप में ही सही, लेकिन टीम में मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा,
मेरे विचार से मानव सुथार जैसे खिलाड़ी को 17वें सदस्य के रूप में ही सही, लेकिन टीम का हिस्सा होना चाहिए था. मेरे हिसाब से उनके लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाने और वहां की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सीखने का यह सबसे अच्छा मौका था.
जब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का दौरा करती है, तो वहां खेलना युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम अनुभव होता है. भारतीय क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड जाने का मौका हर पांच या छह साल में ही मिलता है. ऐसे में वहां खेलने का अनुभव हासिल करना हमेशा एक चुनौती रहता है, चाहे आप रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे हों या व्हाइट बॉल क्रिकेट.
मानव सुथार ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. तब से वह भारत के लिए तीन मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 6 पारियों में उनके नाम 23 विकेट दर्ज हैं. ऐसे प्रदर्शन के बावजूद सिलेक्टर्स का उन्हें टीम से ड्रॉप करने का फैसला चौंका देने वाला है.
'उसे मौका दो....' इस RCB स्टार को सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया में मौका देने की लगाई गुहार
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर