जिम्बाब्वे सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कर्ता-धर्ता का हुआ ऐलान, एक भी इंटरनेशनल मैच ना खेलने वाले को मिली जिम्मेदारी
Table of Contents
Team India's new manager: भारत की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने गई है। इस दौरान कई नए चेहरों को स्क्वाड में जगह मिल है। वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके कोचिंग स्टाफ की जगह वीवीएस लक्ष्मण की अगुआई वाला स्टाफ नजर आएगा।
लक्ष्मण के साथ हृषिकेश कानिटकर और सुनील जोशी कोचिंग स्टाफ में मौजूद रहेंगे। कानिटकर बल्लेबाजी कोच और जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। कोचिंग स्टाफ के साथ-साथ टीम इंडिया (Team India) के मैनेजर के रूप में भी एक नए चेहरों को नियुक्त किया गया है, जिसे क्रिकेट प्रशासक के रूप में काफी ज्यादा अनुभव है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने नियुक्त किया Team India के लिए नया मैनेजर
BCCI ने जिम्बाब्वे के आने वाले दौरे के लिए एक अहम भूमिका पर एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त किया है। डिब्रूगढ़ के कामाख्या सैकिया को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम (Team India) का मैनेजर बनाया गया है। इस दौरान होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कामाख्या ही पूरी टीम को मैनेज करेंगे। भले ही कई फैंस उन्हें न जानते हों, लेकिन कामख्या भारतीय क्रिकेट में एक सम्मानित नाम हैं।
कौन हैं Team India के नए मैनेजर कामाख्या सैकिया, जिम्बाब्वे दौरे पर संभालेंगे कमान

डिब्रूगढ़ के जाने-माने स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर कामाख्या सैकिया को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम (Team India) का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इस अहम भूमिका में, वह टी20 सीरीज के दौरान टीम की लॉजिस्टिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव ज़िम्मेदारियां संभालेंगे। क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में उनका लंबा अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है।
कामाख्या सैकिया अभी डिब्रूगढ़ ज़िला खेल संघ के महासचिव हैं। असम क्रिकेट में उनके अहम योगदान में असम क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव के तौर पर उनका सफल कार्यकाल भी शामिल है। इसके अलावा, BCCI ने उनकी काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आधिकारिक ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है, जिसमें 2021 के आखिर में हुआ भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच भी शामिल है।
असम क्रिकेट एसोसिएशन ने दी कामख्या सैकिया को बधाई
कामख्या सैकिया को टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरे के लिए मैनेजर नियुक्त किए जाने पर असम क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा,
"असम क्रिकेट एसोसिएशन, श्री कामाख्या सैकिया को 20 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक होने वाले ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किए जाने पर दिल से बधाई देता है।
"असम क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव और डिब्रूगढ़ ज़िला खेल संघ के मौजूदा महासचिव के तौर पर उनकी यह नियुक्ति असम के पूरे क्रिकेट समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।"
Tagged:
team india zimbabwe cricket team Kamakhya Saikia