हार्दिक को भेजा NCA, लेकिन अपने चेले की कराई टीम इंडिया में एंट्री, इंग्लैंड दौरे पर गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल

Published - 22 Jul 2026, 05:22 PM | Updated - 22 Jul 2026, 06:09 PM

Team India 2026 07 22T172415 832

Gautam Gambhir's double standard for Team India return: जब से गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला है, तब से उन्होंने कुछ खास नियम भी बनाए हैं। इनमें से एक नियम चोट के कारण बाहर रहने वाले खिलाड़ी को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की अनिवार्यता है। अगर डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं हो रहा है तो फिर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खुद को फिटनेस का सबूत देना है।

इसी वजह से दो साल में जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ है तो उसे घरेलू क्रिकेट खेलने पड़ा है। इसके बाद ही गौतम गंभीर ने उसे टीम इंडिया (Team India) में वापस बुलाया है। लेकिन उन्होंने एक खास खिलाड़ी को पूरी तरह फिटनेस साबित किए बिना ही इंग्लैंड दौरे के लिए चुन लिया, जबकि हार्दिक पांड्या को NCA यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया। इसी वजह से गंभीर के दोहरे मापदंड पर सवाल उठ रहे हैं।

हार्दिक को फिटनेस के कारण Team India के वनडे स्क्वाड में नहीं मिल रही जगह

Team India 2026 07 22T180509 781

भारतीय टीम (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से एक भी वनडे नहीं खेला है। उम्मीद थी कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे उनके फिट न होने की खबर आई, क्योंकि गौतम गंभीर चाहते हैं कि हार्दिक का चयन तभी हो जब वो पूरी तरह फिट हों, ताकि वनडे में पूरे 10 ओवर का स्पेल डाल पाएं।

CoE में जमकर मेहनत कर रहे हार्दिक

इसी वजह से हार्दिक पांड्या कई वनडे सीरीज मिस कर चुके हैं और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। खबर तो ये भी आई थी कि हार्दिक ने CoE में ज्यादा समय बिताने और अपनी फिटनेस बेहतर करने के लिए मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट होने का फैसला भी लिया है।

गंभीर ने अपने लाडले को दी छूट, इंग्लैंड सीरीज में भुगतना पड़ा खामियाजा

एक तरफ हार्दिक पांड्या पर फिटनेस को लेकर गौतम गंभीर ने सख्ती अपना रखी है लेकिन उनके लाडले माने जाने वाले हर्षित राणा को छूट मिली। हर्षित को फरवरी में इंजरी हुई थी और फिर उन्होंने सर्जरी भी कराई थी। इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 मिस किया। हर्षित ने सर्जरी के बाद, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया लेकिन उन्हें पूरी तरह फिटनेस साबित करने से पहले ही टीम इंडिया (Team India) में शामिल कर लिया गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के स्क्वाड में हर्षित राणा की एंट्री हुई लेकिन उन्हें खिलाया नहीं गया। इसके बाद, हर्षित को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया लेकिन यह खिलाड़ी बीच में ही फिर चोटिल हो गया। हर्षित इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में इन्जर होने के कारण आखिरी दो टी20 के साथ-साथ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए।

गंभीर पर दोहरे रवैये के कारण उठ रहे सवाल

जिस तरह से हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा के लिए टीम इंडिया (Team India) में वापसी का गौतम गंभीर ने फिटनेस को लेकर अलग-अलग मापदंड रखा, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हर्षित के वनडे सीरीज में न खेलने के कारण भारत का संतुलन खराब हो गया, क्योंकि फिर कोई भी तेज गेंदबाज ऐसा नहीं था, जो बल्ले से योगदान दे सके।

इसी वजह से भारत ने स्पिन ऑलराउंडर पर भरोसा दिखाया और कुलदीप YADAV को बाहर बैठना पड़ा, जो शायद अपनी गेंदबाजी से कारगर साबित हो सकते थे।

यह भी पढ़ें: अभिषेक, वैभव, ईशान, रिंकू, अशोक... पहले टी20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

Tagged:

team india hardik pandya harshit rana
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com