अभिषेक, वैभव, ईशान, रिंकू, अशोक... पहले टी20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने
Table of Contents
Team India Playing XI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की मेजबानी जिम्बाब्वे कर रहा है और इसका आयोजन हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 23 जुलाई को खेला जाएगा।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुल 7 में से 6 टी20 हारने वाली भारतीय टीम (Team India) को जीत की तलाश है। ऐसे में जिम्बाबे के खिलाफ भारत की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। इस दौरे के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण वाला स्क्वाड चुना गया है। ऐसे में पहले टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी, इसकी जानकारी हम देने जा रहे हैं।
अभिषेक-वैभव की जोड़ी संभाल सकती ओपनिंग की जिम्मेदारी, 3 और 4 पर ये खिलाड़ी आ सकते नजर

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में ओपनिंग में भारत (Team India) के पास अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार के लिए संजू सैमसन विकल्प में नहीं हैं, क्योंकि उन्हें नहीं चुना गया। ऐसे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में ओपनर के रूप में जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वैभव को इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़कर अब अच्छा करना होगा।
इसके बाद, नंबर-3 पर विकेटकीपर ईशान किशन नजर आएंगे। ईशान भी पिछली कुछ पारियों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। इसके बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर आएंगे।
मिडिल और लोअर ऑर्डर में ये खिलाड़ी Team India के लिए आ सकते नजर
नंबर-5 पर तिलक वर्मा को खिलाया जा सकता है, जो भारतीय टीम (Team India) के टी20 में उपकप्तान भी हैं। उन्हें अब बल्ले से कमाल करना होगा, क्योंकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके बाद, रिंकू सिंह और शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है। रिंकू की दो सीरीज मिस करने के बाद वापसी हुई है। वहीं, दुबे पेस ऑलराउंडर के रूप में अहम हिस्सा बने हुए हैं।
पहले टी20 के लिए भारत के गेंदबाजी आक्रमण में इन गेंदबाजों को मिल सकता मौका
स्पिन विभाग के लिए भारत (Team India) के पास रवि बिश्नोई उपलब्ध हैं। ऐसे में वो खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में प्रिंस यादव के साथ मयंक यादव और अशोक शर्मा को मौका मिल सकता है। अशोक ने टीम इंडिया के लिए अभी तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है, जबकि प्रिंस और मयंक खेल चुके हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई टीम इंडिया, रोहित-कोहली-भुवी- शमी समेत इन 15 खिलाड़ियों को मौका