वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई टीम इंडिया, रोहित-कोहली-भुवी- शमी समेत इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Published - 22 Jul 2026, 11:45 AM | Updated - 22 Jul 2026, 01:02 PM

Team India 4

Team India for World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड क्या होगा, इसकी काफी ज्यादा बात हो रही है। रोहित शर्मा को जगह मिलेगी या नहीं, कौन से ऑलराउंडर खेलेंगे और किन गेंदबाजों का चयन होगा, फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं। इंग्लैंड सीरीज के बाद ये सवाल और ज्यादा पेचीदा बन गए हैं, क्योंकि भारत को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की टीम (Team India) को लेकर हो रही माथापच्ची के बीच पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी पसंद के स्क्वाड का खुलासा कर दिया है। शास्त्री ने काफी अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है और एक ऐसे तेज गेंदबाज को भी चुना है, जिसने अपना अंतिम वनडे 2022 में खेला था।

रोहित-जायसवाल दोनों को शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए Team India में दी जगह

Team India 5

स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का चयन किया। शास्त्री ने अपने स्क्वाड में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों को जगह दी है। हाल के समय में चर्चा हो रही है कि इनमें से किसी एक को मौका मिलेगा लेकिन इस दिग्गज ने अपनी टीम में दोनों का चयन किया है। वहीं, अन्य बल्लेबाजों में कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को जगह दी है लेकिन दूसरे विकेटकीपर के रूप में उन्होंने ईशान किशन के बजाय ऋषभ पंत को चुना है, जो वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं।

इन तीन ऑलराउंडर को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मिली जगह, सुंदर बाहर

रवि शास्त्री ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में तीन ऑलराउंडर चुने हैं और इनमें से कोई नया नाम नहीं है। शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के साथ स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को जगह दी है। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर का चयन नहीं किया है। सुंदर को गौतम गंभीर का पसंदीदा माना जाता है लेकिन शास्त्री ने उन पर जड्डू को प्राथमिकता दी है।

गेंदबाजी के मोर्चे पर अनुभवी खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव का चयन किया है। वहीं, तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी को चुना है, जो पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी खेली थी। हालांकि, इन तीनों के साथ शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार का भी चयन किया है, जो चार से एक भी वनडे नहीं खेले हैं और भारत के लिए अपना आखिरी अंतिम इंटरनेशनल मैच नवंबर, 2022 में खेला था।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए रवि शास्त्री द्वारा चुना गया टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे में रिंकू ने बल्ले से किया कमाल, तो भारत की टी20 टीम से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगा यह खिलाड़ी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com