जिम्बाब्वे में रिंकू ने बल्ले से किया कमाल, तो भारत की टी20 टीम से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगा यह खिलाड़ी
Table of Contents
Zimbabwe vs India: इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद, भारत की पुरुष क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई है। इस दौरे की शुरुआत 23 जुलाई से होनी और दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आयोजन हरारे में होगा। भारत ने अपनी पिछली दो टी20 सीरीज में काफी बुरी तरह हार का सामना किया है। ऐसे में उस पर वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।
तीन मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ भारत (India) पर ही नहीं, बल्कि कुछ खिलाड़ियों पर भी प्रदर्शन करने की तलवार लटक रही है। अगर ये अच्छा नहीं कर पाए तो आगे इन्हें जगह गंवानी पड़ सकती है। वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा है, जो रिंकू सिंह के अच्छा करने पर अपनी जगह खो सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उसका प्रदर्शन सवालों के घेरे में है।
रिंकू के कारण India के इस खिलाड़ी पर होगा अच्छा करने का प्रेशर

BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी थी। ऐसे में फिनिशर की जिम्मेदारी उपकप्तान तिलक वर्मा निभा रहे थे लेकिन वो अपनी भूमिका से न्याय नहीं कर पाए और आखिरी के ओवरों में जब तेजी से रन बनाने की दरकार थी, तो उसमें असफल रहे।
शायद यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने स्पेशलिस्ट फिनिशर की जरूरत को समझा और रिंकू सिंह को वापस स्क्वाड का हिस्सा बनाते हुए जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना। रिंकू ने बल्ले से काफी अच्छा किया है और अगर इन तीन मैचों में उन्होंने मौका मिलने पर धमाल मचाया तो फिर तिलक के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर तिलक वर्मा अच्छा करने में रहे नाकाम
बड़ी उम्मीदों के साथ उपकप्तान बनाए गए तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास नहीं किया। वो बल्लेबाजी में निरंतरता के साथ रन नहीं बना पाए। वहीं, जिन मैचों में टिकने में कामयाब रहे, उनमें स्ट्राइक रेट बेहद कम रहा।
आयरलैंड के खिलाफ दो पारियों में तिलक ने भारत (India) के लिए एक अर्धशतक की मदद से 74 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 110.45 का रहा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 152.94 का रहा, लेकिन 104 रन ही बना पाए।
जिम्बाब्वे सीरीज तिलक वर्मा के लिए करो या मरो वाली हो सकती है
इन दो सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई है। ऐसे में तिलक के लिए खुद को साबित करने के लिहाज से जिम्बाब्वे सीरीज अंतिम मौका मानी जा रही है, क्योंकि अब रिंकू सिंह भी भारत (India) की टी20 टीम का हिस्सा हैं। तिलक ने अच्छा नहीं किया तो फिर उन्हें चयनकर्ता उन्हें बाहर करने पर मजबूर हो सकते हैं। वहीं, रिंकू के पास अच्छे प्रदर्शन के दम पर फिर से भरोसा जीतने का मौका होगा।