अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया तैयार, 15 खिलाड़ियों को मौका तो ये इस खिलाड़ी के हाथ टीम की कमान
Table of Contents
Team India : आईपीएल 2026 के खत्म होते ही टीम इंडिया (Team India) का ध्यान अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट पर होगा, जो 6 से 10 जून के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले के लिए 15 खिलाड़ियों के चयन पर नजरें टिकी हैं, वहीं सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर बना हुआ है कि आखिर टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
रविंद्र जडेजा होंगे कप्तान , टॉप आर्डर में बल्लेबाज़ों को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) की कमान अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौंपी जा सकती है। जडेजा लंबे समय से टेस्ट टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके अनुभव का फायदा युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।
टॉप ऑर्डर की बात करें तो यहां ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की गैरमौजूदगी में यही तीनों बल्लेबाज़ टीम की शुरुआत संभाल सकते हैं। ये खिलाड़ी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए इन्हें मौका मिलना तय माना जा रहा है।
जडेजा की कप्तानी में यह युवा टॉप ऑर्डर बिना ज्यादा दबाव के खेल सकता है, क्योंकि टीम के पास एक अनुभवी और भरोसेमंद कप्तान होगा। यही संतुलन टीम इंडिया को इस टेस्ट में मजबूत बना सकता है।
इन खिलाड़ियों पर होगी मध्यक्रम की जिम्मेदारी
मिडिल ऑर्डर में इस बार टीम इंडिया (Team India) एक “रीबिल्ड मोड” में नजर आ सकती है, जहां अनुभव और दूसरे मौके का मिश्रण देखने को मिलेगा। श्रेयस अय्यर और सरफराज खान जैसे बल्लेबाज़, जो पहले टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं, एक बार फिर अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतर सकते हैं।
पिछली असफलताओं के बावजूद, चयनकर्ता इन दोनों खिलाड़ियों को एक और मौका देकर उनकी क्षमता को परखना चाहेंगे, खासकर ऐसी टीम के खिलाफ जहां आत्मविश्वास वापस पाया जा सकता है।
विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट में भी बदलाव की झलक मिल सकती है। ईशान किशन की वापसी संभावित है, जो आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ टीम (Team India) को नई ऊर्जा दे सकते हैं, जबकि ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।
ऑलराउंड विकल्पों की बात करें तो नितीश रेड्डी और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है। ये दोनों खिलाड़ी बल्लेबाज़ी के साथ गेंद से भी योगदान देकर टीम कॉम्बिनेशन को मजबूत बना सकते हैं।
इन बॉलर्स पर होगा गेंदबाजी का दारोमदार
गेंदबाजी यूनिट में इस बार पूरी तरह “नए चेहरों का ट्रस्ट” देखने को मिल सकता है। रणजी ट्रॉफी में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे आकिब नबी का डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है, जो अपनी फॉर्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी जारी रखना चाहेंगे।
तेज गेंदबाजी में उनका साथ अंशुल कंबोज और मुकेश कुमार दे सकते हैं। ये दोनों गेंदबाज़ इंडिया A के जरिए लगातार खुद को साबित कर चुके हैं और अब उन्हें बड़े मंच पर आजमाने का सही समय माना जा रहा है।
स्पिन विभाग में भी नई सोच देखने को मिल सकती है, जहां मानव सुथार और तनुश कोटियन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि हर्ष दुबे एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में टीम को गहराई देंगे, जिससे कप्तान के पास विविधता और विकल्प दोनों रहेंगे।
इस तरह यह टीम (Team India) अनुभव, युवा जोश और नए प्रयोगों का एक दिलचस्प कॉम्बिनेशन बन सकती है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अलग ही रणनीति के साथ उतरती दिखेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए Team India की संभावित 15 सदस्यीय टीम
रविंद्र जडेजा (कप्तान) , ऋतुराज गायकवाड़ , अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, मुकेश कुमार, आकिब नबी, मानव सुथार, तनुश कोटियन ।
ये भी पढ़े : LSG vs RR मैच में जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, इस खिलाड़ी के खिलाफ बोर्ड ने लिया कड़ा एक्शन
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news IPL 2026