एशियन लीजेंड लीग के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रायडू-धवन-यूसुफ पठान समेत कई दिग्गज शामिल

Published - 30 Jul 2026, 10:03 AM | Updated - 30 Jul 2026, 10:13 AM

ACC Team India

Team India: एशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League) के दूसरे सीजन का आगाज 30 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें हिस्सा लेंगी और 10 अगस्त को फाइनल मुकाबले के साथ चैंपियन का फैसला होगा।

भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है। यूसुफ पठान, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, नमन ओझा और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Team India में शामिल है यूसुफ पठान, धवन और रायुडू का नाम

इंडियन रॉयल्स की टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है। टीम की कमान यूसुफ पठान के हाथों में होगी, जबकि शिखर धवन और अंबाती रायुडू बल्लेबाजी क्रम की बड़ी ताकत होंगे। विकेटकीपर के रूप में नमन ओझा को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋषि धवन, शाहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, सुदीप त्यागी, सरुल कंवर, फारमान अहमद, सुभोध भाटी, राघव धवन, अनुरीत सिंह, इश्वर पांडे और असद पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

30 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट, IND vs PAK मुकाबले का इंतजार

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी छह टीमें हिस्सा लेंगी।

पहला मैच श्रीलंकन लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा, जबकि इंडियन रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 31 जुलाई को बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ खेलेगी। भारतीय फैंस को भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच संभावित भिड़ंत का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

ACC 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, ऋषि धवन, सरुल कंवर, शाहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, इश्वर पांडे, असद पठान, सुदीप त्यागी, फारमान अहमद, सुभोध भाटी और राघव धवन

यह भी पढ़े: वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के लिए बने टीम के उपकप्तान

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com