ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, पाटीदार को भी मौका

Published - 10 Sep 2026, 10:09 AM | Updated - 10 Sep 2026, 11:12 AM

Hardik Pandya

13सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है। टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है, जबकि रजत पाटीदार को भी टीम में मौका मिला। इनके अलावा भी कई धाकड़ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिससे भारतीय टीम (Team India) काफी मजबूत नजर या रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए Team India का ऐलान

Team India 34

भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ़ दो मल्टी-डे मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलने वाली है, जिसका आयोजन पुडुचेरी में किया जाएगा। बीते वीरवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दोनों सीरीज के लिए टीम (Team India A) का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इसके लिए दो ऐसे खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनकी उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर है। इसमें भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और वैशाख विजय कुमार का नाम शामिल है।

वॉशिंगटन सुंदर के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी हुआ फिट, AFG सीरीज के लिए मिली मंजूरी

वनडे सीरीज के लिए हुआ हार्दिक पंड्या का चयन

हार्दिक पंड्या को तीन मुकाबलों की वन-डे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम (Team India) में जगह दी गई है। हालांकि, इस सीरीज में उपलब्ध होने के लिए उन्हें सबसे पहले बीसीसीआई द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। यदि वह टेस्ट पास करने में नाकाम रहते हैं, तो उनका टीम से पत्ता कट सकता है। वहीं, वैशाख विजय कुमार की भी मल्टी-डे सीरीज में उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पास करने पर टिकी हुई है।

रजत पाटीदार का हुआ चयन

मध्यप्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली इंडिया ए टीम (Team India A) में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम का यह दौरा 22 सितंबर से मल्टी डे मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दोनों टीमें तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। इन पांचों मैचों की मेजबानी की जिम्मेदारी पुडुचेरी के मैदान को सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ भारतीय ए टीम का शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखदिन (तक)तारीख (तक)मैचस्थान
1मंगलवार22 सितंबर 2026शुक्रवार25 सितंबर 2026पहला मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
2मंगलवार29 सितंबर 2026शुक्रवार2 अक्टूबर 2026दूसरा मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
3मंगलवार6 अक्टूबर 2026पहला वनडेपुडुचेरी
4शुक्रवार9 अक्टूबर 2026दूसरा वनडेपुडुचेरी
5रविवार11 अक्टूबर 2026तीसरा वनडेपुडुचेरी

भारत ए की मल्टी-डे टीम:

अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंजे, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे, वी. व्यशक*

भारत ए की वनडे टीम:

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर

नोट: फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, साई सुदर्शन की वापसी

Tagged:

team india hardik pandya Rajat Patidar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com