ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, साई सुदर्शन की वापसी

Published - 10 Sep 2026, 09:46 AM | Updated - 10 Sep 2026, 10:16 AM

Team India 27

Team India: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली आगामी दो रेड-बॉल मुकाबलों के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने इस टीम में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया है. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चुनी गई Team India के बारे में ही बताएंगे.

Team India में साई सुदर्शन की वापसी

team india

सबसे बड़ी खबर यह है कि श्रीलंका के खिलाफ चोट के चलते बाहर होने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन की वापसी हुई है, जिन्हें न सिर्फ Team India में शामिल किया गया है बल्कि उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रेड-बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर होगी.

सुदर्शन को उप-कप्तान बनाए जाने से यह भी साफ है कि चयनकर्ता उन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में देख रहे हैं. उनके लिए यह सीरीज अपनी लय हासिल करने और खुद को एक बार फिर साबित करने का शानदार अवसर होगी.

देवदत्त पडिक्कल होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले दोनों मल्टी-डे मुकाबलों में देवदत्त पडिक्कल Team India की कप्तानी करेंगे. यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को रेड-बॉल क्रिकेट में साबित करने का बड़ा मौका मानी जा रही है।

टीम में अमन अमन मोकाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद जैसे बल्लेबाजों को भी शामिल किया गया है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र और एन जगदीशन के पास रहेगी. गेंदबाजी में टीम के पास शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे और वी. वैश्यक के विकल्प होंगे.

कब और कहां होंगे दोनों मुकाबले?

पहला मल्टी-डे मैच: 22 से 25 सितंबर 2026
दूसरा मल्टी-डे मैच: 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026
स्थान: पुडुचेरी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चुनी गई इंडिया ए टीम

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), अमन मोकाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे और वी. वैश्यक

यह भी पढ़ें: 578 गेंदों में ठोके 343 रन, तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, बना डाला हैरतअंगेज रिकॉर्ड

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com