578 गेंदों में ठोके 343 रन, तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, बना डाला हैरतअंगेज रिकॉर्ड
Table of Contents
भारतीय टीम टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) जबरदस्त फॉर्म में हैं। दिलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा ले रहे साउथ जोन के कप्तान तिलक ने फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में कमाल की बल्लेबाजी की और एक यादगार शतक जड़ने के करीब थे लेकिन वे 1 रन से चूक गए।
ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा (Tilak Varma) 211 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गिरते ही साउथ जोन की पारी 336 के स्कोर पर समाप्त हो गई और ईस्ट जोन को अपने पहली पारी के स्कोर 708 के कारण 372 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई।
60 दिन बाद Tilak Varma हुए आउट

ईस्ट जोन के खिलाफ तिलक वर्मा (Tilak Varma) के विकेट की काफी चर्चा हो रही है। यह बल्लेबाज करीब 60 दिन बाद आउट हुआ है। जी हां, कई लोगों को जानकर हैरानी होगी कि तिलक कुछ समय से लगातार नाबाद आ रहे थे। वे आखिरी बार 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में आउट हुए थे।
इसके बाद से उन्हें कोई आउट नहीं कर पाया था। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना विकेट नहीं गंवाया और दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी नाबाद रहे थे।
578 गेंदों का तिलक वर्मा ने किया सामना, बनाए 343 रन
तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 60 दिनों में टी20 और फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज के दौरान तीन पारियों में 77 रन बनाए और एक भी बार आउट नहीं हुए। इसके बाद, दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में 116 रन नाबाद बनाए। वहीं, दूसरी पारी में भी बिना आउट हुए 51 रन जड़े।
अब उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाफ 99 रन की पारी खेली। इस तरह सभी को मिलाकर उन्होंने कुल 343 रन बनाए और 578 गेंदों का सामना किया।
कुनैन कुरैशी ने चटकाया तिलक वर्मा का विकेट
ईस्ट जोन के खिलाफ तिलक वर्मा (Tilak Varma) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे, लेकिन उन्होंने रन बनाना जारी रखा। हालांकि, शतक पूरा करने से पहले ही उन्हें ईस्ट जोन के ऑफ स्पिनर कुनैन कुरैशी ने चलता किया।
अपना दूसरा ही फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे कुनैन ने अपनी ही गेंद पर तिलक का कैच लपका और उनकी 60 दिनों से चली आ रही नाबाद रहने की स्ट्रीक का अंत किया।
यह भी पढ़ें: WTC फाइनल में अब सिर्फ इस समीकरण से पहुंच सकता है भारत, बचे 7 में से इतनी जीत बेहद जरूरी