वॉशिंगटन सुंदर के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी हुआ फिट, AFG सीरीज के लिए मिली मंजूरी

Published - 10 Sep 2026, 09:04 AM | Updated - 10 Sep 2026, 10:05 AM

Washington Sundar

Washington Sundar: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। 13 सितंबर से शुरू होने वाली यह सीरीज श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए कई मायनों से अहम मानी जा रही है। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के बाद एक और स्टार खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है।

Washington Sundar के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी हुआ फिट

Washington Sundar

13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने चार ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया, जिनकी टीम में उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी। इसमें वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), नीतीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल था। जहां वॉशिंगटन सुंदर पहले ही फिटनेस टेस्ट पास कर वापसी के लिए तैयार हैं, तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट हो चुके हैं।

कभी करोड़ों की संपत्ति और शाही जिंदगी, आज ट्रक चलाकर अपना पेट पाल रहा ये स्टार क्रिकेटर

अफगानिस्तान सीरीज के दौरान हुए थे इंजर्ड

जून 2026 में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसके तीसरे और आखिरी मैच के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए थे। बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट गंभीर हो जाने के कारण वह पिछले दो महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंजरी के चलते वह आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका दौरों का भी हिस्सा नहीं बन सके। इसके अलावा उनके अफगानिस्तान सीरीज में उपलब्धता को लेकर भी संशय बना हुआ था। हालांकि, अब नीतीश कुमार रेड्डी के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनके लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

हर्षित राणा हो सकते हैं सीरीज से बाहर

जहां नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) अफ़गानिस्तान सीरीज़ के लिए फ़िट और उपलब्ध हैं, वहीं हर्षित राणा की फ़िटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गई है। बीसीसीआई सूत्र ने उनकी इंजरी पर अपडेट देते हुआ बताया कि “वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. उन्हें और समय चाहिए होगा.” ऐसे में संभावना है कि उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। इसके अलावा बीसीसीआई सूत्र ने खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी के लिए लगभग तैयार हैं.

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, इन 2 दिग्गजों के पास रहेगी कमान

Tagged:

team india IND vs AFG Washington Sundar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com