IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, इन 2 दिग्गजों के पास रहेगी कमान

Published - 09 Sep 2026, 12:23 PM | Updated - 09 Sep 2026, 12:57 PM

Mumbai Indians 3

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हाल पिछले छह सीजन से काफी खराब चल रहा है। 2013 से 2020 तक आठ सीजन में पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली यह चैंपियन टीम इसके बाद से एक बार भी टाइटल नहीं जीत पाई है और न ही फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसी वजह से IPL 2027 से पहले कुछ बड़े फैसले लिए जाने की संभावना नजर आ रही है।

सबसे बड़ा फैसला मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर हो सकता है। हार्दिक 2024 से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। न तो टीम ने अच्छा किया और न ही खुद हार्दिक कुछ खास प्रभाव छोड़ पाए हैं। इसी वजह से कप्तानी के पद से हार्दिक की विदाई काफी हद तक तय लग रही है। उन्हें टीम से भले ही बाहर न किया जाए लेकिन कैप्टेंसी की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जा सकती है।

ये खिलाड़ी Mumbai Indians का बन सकता है नया कप्तान

Mumbai Indians 4

अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने का फैसला किया तो फिर उनके पद पर नियुक्त होने के सबसे मजबूत दावेदार तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी तिलक को ही नया कप्तान बनाए जाने की खबरें आई हैं। उन्हें आईपीएल में भले ही कप्तानी नहीं की है, लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए की कमान संभाल चुके हैं।

इसके अलावा कई साल से MI की टीम का भी हिस्सा हैं और सीनियर खिलाड़ियों से भी उनका तालमेल बहुत ही अच्छा है। इन सब कारणों से वे एक आदर्श विकल्प के रूप में नजर आ रहे हैं।

तिलक वर्मा के डिप्टी के रूप में जसप्रीत बुमराह आ सकते हैं नजर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मौजूदा उपकप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। हालांकि, आईपीएल 2027 में सूर्यकुमार को खुलकर खेलने की इजाजत दी जा सकती है। इसी वजह से उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। वैसे भी अब सूर्या टीम इंडिया के कप्तान भी नहीं हैं। ऐसे में वे लीडरशिप की जिम्मेदारी से मुक्त होकर अपने खेल का लुत्फ़ उठाना चाहेंगे।

इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस का नया उपकप्तान बनाया जा सकता है। बुमराह ने आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में एक मैच के लिए कप्तानी की थी और फ्यूचर में लीडरशिप ग्रुप में शामिल होने की इच्छा भी जताई थी। यही वजह है कि बुमराह का तिलक का डिप्टी बनाया जा सकता है।

तिलक-बुमराह की जोड़ी पर होगा मुंबई इंडियंस की किस्मत बदलने का दारोमदार

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को लीडरशिप की जिम्मेदारी देती है तो फिर इनके ऊपर टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाने का दारोमदार होगा। इन दोनों को अपने खिलाड़ियों को एकजुट करते हुए खिताबी जीत दर्ज करनी होगी।

वैसे भी मुंबई के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। इसी वजह से उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है और सफलता के लिए रणनीति क्या होनी चाहिए, ये इन दोनों को तय करना होगा।

यह भी पढ़ें: WTC फाइनल में अब सिर्फ इस समीकरण से पहुंच सकता है भारत, बचे 7 में से इतनी जीत बेहद जरूरी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com