कभी करोड़ों की संपत्ति और शाही जिंदगी, आज ट्रक चलाकर अपना पेट पाल रहा ये स्टार क्रिकेटर

Published - 09 Sep 2026, 02:09 PM | Updated - 09 Sep 2026, 03:22 PM

Cricketer 2

Star cricketer becomes rich to poor: क्रिकेटर्स की जिंदगी काफी शानदार मानी जाती है, क्योंकि सफल खिलाड़ियों के पास काफी ज्यादा पैसे कमाने का मौका रहता है और वे करोड़ों की संपत्ति आसानी से बना लेते हैं। आईपीएल के आने के बाद से तो कमाई में काफी इजाफा हो गया, क्योंकि इसमें महंगे बिकने वाले प्लेयर्स को एक ही सीजन के बहुत ज्यादा पैसे मिलते हैं।

हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं, जिन्होंने बतौर क्रिकेटर (Cricketer) खूब पैसा कमाया लेकिन संन्यास के बाद उनकी लाइफ शानदार नहीं रही और वे गरीबी में अपना जीवन बिताने पर मजबूर हुए। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स के साथ हुआ, जिन्हें एक समय पेट पालने के लिए ट्रक चलाना पड़ा।

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स का रहा शानदार क्रिकेट करियर

क्रिकेट के खेल में जब भी बेस्ट ऑलराउंडर्स की बात होती है तो उनमें क्रिस केर्न्स का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 1989 में डेब्यू किया और अपना अंतिम मैच 2006 में खेला। इस क्रिकेटर (Cricketer) ने इंटरनेशनल लेवल पर तीनों ही फॉर्मेट खेले लेकिन मुख्य रूप से टेस्ट और वनडे में ही नजर आए।

केर्न्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में 62 टेस्ट, 215 वनडे और 2 टी20आई मैच खेले। इस दौरान टेस्ट में 3320 रन बनाए और 218 विकेट भी अपने नाम किए। वहीं, वनडे में 4950 रन बनाए और 201 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। टी20 इंटरनेशनल में केर्न्स ने 3 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।

फिक्सिंग की वजह से अर्श से फर्श पर आए

Cricketer 3

इस क्रिकेटर (Cricketer) ने अपने खेल की बदौलत खूब शोहरत हासिल की लेकिन मार्च 2010 से उनकी लाइफ में भूचाल सा आ गया। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से केर्न्स पर 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में चंडीगढ़ लायंस के साथ खेलते हुए मैच-फिक्सिंग का आरोप लगाया। इसके बाद, केर्न्स ने मार्च 2012 में लंदन की अदालत में ललित मोदी पर मानहानि का मुकदमा किया और भारी हर्जाना जीता।

हालांकि, दिसंबर 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप फिर से सामने आए जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की जांच में लू विंसेंट और ब्रेंडन मैकुलम जैसे पूर्व खिलाड़ियों के दावे लीक हुए। इन खिलाड़ियों का आरोप था कि केर्न्स ने उनसे मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। केर्न्स ने इन दावों का जोरदार खंडन किया।

आरोपों से हुए बरी, लेकिन इस Cricketer की आर्थिक स्थिति हुई खराब

क्रिस केर्न्स ने फिक्सिंग के आरोपों के बाद, खुद को निर्दोष साबित करने के लिए केस लड़ा। इस प्रयास में उनका काफी पैसा भी बर्बाद हुआ। उनका बिजनेस भी ठप्प हो गया और इसी वजह से ट्रक चलाने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, उनकी लड़ाई सफल रही और 2015 में उन्हें फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, इन 2 दिग्गजों के पास रहेगी कमान

Tagged:

New Zealand cricket team Chris Cairns
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com