AFG के खिलाफ 15 सदस्यीय टेस्ट टीम इंडिया का हुआ खुलासा! गिल(कप्तान), आकिब, काम्बोज, ऋतुराज, पड्डिकल....

Published - 16 May 2026, 03:03 PM | Updated - 16 May 2026, 03:13 PM

Team India

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि पहला पुरुष टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है।

हालांकि, यह मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिए अहम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सकता है, जिसमें युवाओं का तकड़ा भी देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इकलौते टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम इंडिया (Team India) कैसी रहने वाली है।

Team India: शुभमन-पंत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Team India

शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने के बाद से टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। शुभमन को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था और वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी, जो कि गिल की कप्तानी में एक बड़ी सफलता मानी जा रही थी।

इसके बाद गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका के हाथों भारत (Team India) को सीरीज 0-2 से गंवाई पड़ी थी।

हालांकि, सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में गिल चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जिसके बाद वह बतौर टेस्ट कप्तान अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी करने वाले हैं। वहीं, ऋषभ पंत को उप कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

पडिक्कल-गायकवाड़ को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 पारियों में 543 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

जबकि गायकवाड़ के बल्ले से 7 पारियों में 410 रन निकले, जिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक ठोके थे। खास बात ये है कि गायकवाड़ स्पिन को काफी बेहतरीन खेलते हैं और इसी वजह से उनको स्क्वाड (Team India) में चुने जाने का मजबूत दावेदार मान रहे हैं। जबकि साईं सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को आजमाया जा सकता है, जो कि नंबर तीन के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं।

गेंदबाजी में दिखेंगे नए चेहरे!

6 से 10 जून को खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति कई युवा चेहरों को मौका दे सकती है। इसमें सबसे आगे नाम आकिब नबी का है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026-26 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 पारियों में 60 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 7 बार फाइव विकेट हॉल लिए थे तो 2 बार एक पारी में चार विकेट चटकाए थे।

इस प्रदर्शन को देखने के बाद चयन समिति यकीनन आकिब के नाम को पक्का कर सकती है। जबकि हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अंशुल कंबोज को भी मौका मिल सकता है।

हालांकि, रणजी ट्रॉफी का हालिया सीजन उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है और उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 13 विकेट हासिल किए, लेकिन चयनकर्ता जानते हैं कि यह गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से क्या कमाल दिखा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ऋतुराज गायकवाड़, आकिन नबी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी।

Hardik Pandya से पहले टीम इंडिया के ये 5 स्टार खिलाड़ी भी कर चुके 2 शादी, एक से नहीं भरा इनका मन

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com