PSL में आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में गुस्से में पटका अपना बल्ला, VIDEO वायरल
Published - 30 Apr 2026, 12:23 PM | Updated - 30 Apr 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Steve Smith: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। बुधवार (29 अप्रैल) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समेन और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद ने मुल्तान को 8 विकेट से हराकर खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया है।
हालांकि, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) मुल्तान सुल्तांस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन आउट होने के बाद जब वह ड्रेसिंग रूम वापस लौटे तो अपना आपा खो बैठे और बैट को गुस्से में जमीन पर पटक दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Steve Smith ने खोया आपा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को आमतौर पर मैदान में काफी शांत देखा जाता है और वह बेहद कम मौकों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। कुछ ऐसा ही पीएसएल के पहले एलिमिनेटर मैच में भी देखने को मिला। दरअसल, इस मैच में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 10 गेंदों पर मात्र 13 रन की पारी खेली थी।
🚨 STEVE SMITH IN FULL ANGRY MODE. 😳
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 29, 2026
- Steve Smith lost his control while he was going to the dressing room.
- He threw his bat in anger because Maaz Sadaqat showed him aggression after dismissing him. 👀 pic.twitter.com/noT2WYkVGR
लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि जब वह मात्र 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मोहम्मद अली की गेंद पर डीप में उनका कैच ड्रॉप हो गया था। लेकिन वह इस जीवनदान का अधिक लाभ नहीं उठा सके और इसी ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद अली की हार्ड लेंथ गेंद का शिकार बन गए।
एक मौका मिलके बाद स्टीव (Steve Smith) के पास बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सके।
ड्रेसिंग रूम में फेंका बल्ला
आउट होकर जब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) मैदान के बाहर जा रहे थे तो खुद से बेहद नाखुश दिख रहे थे और जैसे ही वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उन्होंने अपना बल्ला जोर-जोर से जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। कैमरे में कैद हुई यह वीडियो जो भी देख रहा है वह बिल्कुल भी यकीन नहीं कर पा रहा है।
जबकि उस दौरान कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर ग्रेग ब्ल्यूएट ने यह तक कह दिया कि ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है। बता दें कि, यह स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का पहला पाकिस्तान सुपर लीग सीजन था, जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 380 रन बनाए थे।
इस दौरान उनके बल्ले से 161.70 के दमदार स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। वह पीएसएल 2026 में एक शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं, लेकिन अहम मुकाबले में वह अपनी टीम के लिए बड़ा कारनामा नहीं कर सके।
अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे इस खिलाड़ी की हालत हुई नाजुक, इमरजेंसी में खून की पड़ी जरुरत
ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद किंग्समेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की आधी टीम 52 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन जैसे तैसे करते निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को 20 ओवर में 159 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बता दें कि, अब दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी, जिसकी कप्तानी बाबर आजम संभाल रहे हैं।
RR Playing XI: दिल्ली के खिलाफ कप्तान रियान पराग का कट सकता है पत्ता, कुछ ऐसी राजस्थान की अंतिम-11
Tagged:
steve smith Mohammad Ali PSL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर