अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे इस खिलाड़ी की हालत हुई नाजुक, इमरजेंसी में खून की पड़ी जरुरत
Published - 30 Apr 2026, 10:33 AM | Updated - 30 Apr 2026, 10:35 AM
Table of Contents
Shapoor Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इंटरनेशनल मंच पर पहचान दिलाने वाले नायकों में से एक शापूर जादरान इस समय अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और परिवारजनों ने आपातकाल में खून की मांग की है, ताकि शापूर जादरान (Shapoor Zadran) को बचाया जा सके।
शापूर का इलाज भारत की राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। वह एक बेहद दुर्लभ और खतरनाक बीमारी इम्यून डिसऑर्डर हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) से जूझ रहे हैं। शापूर की हालत दिन ब दिन बिगड़ी जा रही है, जिसके बाद उनके छोटे भाई घमई जादरान ने दिल्लीवाशियों से मदद की गुहार लगाई है।
दिल्लीवाशियों से मांगी मदद
शापूर जादरान (Shapoor Zadran) की हालत बिगड़ने के बाद उनके छोटे भाई घमई जादरान ने सोशल मीडिया मंच के लिए दिल्ली/एनसीआर में रहने वालों से मदद मांगी है। दरअसल, शापूर को तत्काल में विशेष रुप से ए पॉजिटिव ब्लैड की जरूरत है और उनके भाई ने अपील की है।
Afghanistan cricket hero Shapoor Zadran is currently in critical condition and urgently needs help.
— Sapna Madan (@sapnamadan) April 29, 2026
His family has appealed for A positive (A+) blood donor in Delhi NCR.
Location: Greater Noida, Delhi
Contact: +91 92898 69054
If you are nearby and eligible to donate, please come… pic.twitter.com/UCoTszGQbL
घमई ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके भाई और देश के गौरव शापूर जादरान (Shapoor Zadran) की हालत चिंताजनक है और उनको तत्काल प्रभाव में ब्लैड की जरूरत है। उन्होंने खासकर उन लोगों से मदद मांगी है, जो कि दिल्ली/एनसीआर में रहते हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस संकट की घड़ी में वह आगे आएं और रक्तदान करने में संकोच न करें।
क्या होती है HLH की बीमारी?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शापूर जादरान (Shapoor Zadran) पिछले साल अक्टूबर में बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उनमें स्टेज-4 HLH की पुष्टि हुई। बता दें कि, यह एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम इतना अधिक सक्रिय हो जाता है कि वह बाहरी संक्रमण के बजाय शरीर के ही स्वस्थ अंगों, बोन मैरो और ऊतकों पर हमला करने लगता है।
शापूर का शुरुआती इलाज अफगानिस्तान में हो रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको भारत जाने की सलाह दी और परिवारजनों ने बिना देरी के उनको 18 जनवरी को दिल्ली लाकर आईसीयू में भर्ती करवा दिया।
छोटे करियर में Shapoor Zadran ने बनाई बड़ी पहचान
शापूर जादरान का इंटरनेशनल करियर अधिक लंबा नहीं रहा, लेकिन छोटे करियर में उन्होंने प्रशंसकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।
बाएं हाथ के लंबे कद के शापूर जादरान (Shapoor Zadran) ने अफगानिस्तान के लिए साल 2009 में इंटरनेशनल पदार्पण किया था और इसके बाद से उन्होंने अपने देश के लिए 44 वनडे मैचों में 43 विकेट झटके थे तो 36 टी20 पारियों में उन्होंने 37 बल्लेबाजों का शिकार किया था।
उन्होंने अफगानिस्तान के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 8 मार्च 2020 को आयरलैंड के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
Riyan Parag के खिलाफ BCCI लेगी कड़ा एक्शन, अब इतने मैच के लिए झेलना पड़ सकता है बैन
Tagged:
Shapoor Zadran hlh disease afghanistan cricket news blood donationऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर