स्टार ओपनर ने बढ़ाई टीम की चिंता, वेस्टइंडीज सीरीज से हुए बाहर

Published - 25 Jul 2026, 04:11 PM | Updated - 25 Jul 2026, 05:47 PM

West Indies Series

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज (West Indies Series) से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है. फॉर्म में चल रहे धाकड़ खिलाड़ी को इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ गई है. इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी से टीम के बल्लेबाजी क्रम में ही नहीं, बल्कि टीम की रणनीति पर भी गहरा असर पड़ने की संभावना है. ऐसे में चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज (West Indies Series) के लिए इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खूंखार प्लेयर का चयन कर सकते हैं.

West Indies Series से पहले टीम को लगा झटका

Pakistan Team 3

वेस्टइंडीज दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू बुरी खबर सामने आई है. 25 जुलाई को पहले टेस्ट के आगाज से पहले टीम के सलामी बल्लेबाजी अब्दुल्लाह फ़ज़ल (Abdullah Fazal) की इंजरी ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स की माने तो वह चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने आधिकारिक बयान शेयर कर इस बात की जानकारी दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अब्दुल्लाह फ़ज़ल को तरौबा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान लोअर बैक इंजरी हुई, जिसके कारण वह पूरी सीरीज (West Indies Series) नहीं खेल पाएंगे.

अश्विन ने चीफ सेलेक्टर बनने से किया इनकार, तो BCCI इस दिग्गज को सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ICC ने दी जानकारी

आईसीसी के बयान के मुताबिक, अब्दुल्लाह फ़ज़ल को MRI और मेडिकल जांच के बाद रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा गया है. पाकिस्तान के इस उभरते सितारे का बाहर होना टीम के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है. 23 वर्षीय यह बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में चल रहा है. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाने का कारनामा कर अपने बल्ले का जोर साबित किया. वह अपने दो मैचों की 4 पारियों में 141 रन बटोर चुके हैं.

ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज सीरीज (West Indies Series) के लिए अब तक अब्दुल्ला फजल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी जगह सऊद शकील को टीम में मौका मिल सकता है. उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में चुना नहीं गया था. सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट मैच खेलते हुए 43 की औसत से 1802 रन जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और 10 अर्धशतक भी देखने को मिले.

बुमराह ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, श्रीलंका दौरे से बाहर होने की खबर ने मचाई हलचल

Tagged:

Pakistan Cricket Team pak vs wi Abdullah Fazal
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com