IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने चला बड़ा दांव, खरीदा अमेरिका का स्टार पेसर

Published - 13 Oct 2026, 02:37 PM | Updated - 13 Oct 2026, 03:11 PM

Mumbai Indians 2

फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है। आईपीएल के पहले सीजन से ही यह टीम खेल रही है। हालांकि, आईपीएल खिताब जीतने की शुरुआत 2013 से हुई थी और फिर 2020 तक पांच टाइटल अपने नाम किए। इसके बाद से जरूर इस टीम को सफलता नहीं मिली है, लेकिन इससे इसकी विरासत फीकी नहीं पड़ती।

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसकी शुरुआत कप्तान हार्दिक पांड्या को उनके पद से हटाकर की जा सकती है। उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर बरकरार रखा जाएगा, इसको लेकर अभी कुछ नहीं नहीं कहा गया है। इस बीच MI फ्रेंचाइजी ने एक बाद दांव खेला है और अमेरिका के स्टार बॉलर को अपने साथ जोड़ लिया है।

अमेरिकन बॉलर को Mumbai Indians ने किया साइन

Mumbai Indians 3

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है। WPL में भी इसकी टीम है और 2027 के सीजन से पहले मालकिन नीता अंबानी ने USA की 28 वर्षीय तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। नॉरिस ने 2023 में डब्ल्यूपीएल के उद्धघाटन सीजन में डेब्यू किया था और इस लीग में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज भी हैं। उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए किया था।

मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स से नॉरिस को किया ट्रेड

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले ही सीजन में कमाल करने वाली तारा नॉरिस को 2024 में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद, 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। लेकिन उन्होंने विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में USA के लिए खेलने के लिए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। अब यूपी की टीम ने उन्हें ट्रेड के माध्यम से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को दे दिया है और 10 लाख रुपये में यह डील हुई है।

नॉरिस के आने से मुंबई की टीम को WPL 2027 में मिलेगा ये फायदा

स्क्वाड में तारा नॉरिस के होने से मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी प्लेइंग XI में पांच विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिलेगा, क्योंकि वह एक एसोसिएट देश से आती हैं। WPL के नियमों के अनुसार, फुल मेंबर देशों की टीमों से अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग XI में हो सकते हैं, लेकिन पांचवां खिलाड़ी एसोसिएट देश का होने पर कुल 5 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।

इसी वजह से मुंबई इंडियंस चाहे तो एक मैच में कुल पांच विदेशी खिलाड़ी उतार सकती है। तारा नॉरिस के WPL करियर की बात करें तो उन्होंने 5 मैचों में 8.09 के इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 7 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद टी20 की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com