हैदराबाद टी20 की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

Published - 13 Oct 2026, 12:33 PM | Updated - 13 Oct 2026, 01:56 PM

Vaibhav Sooryavanshi 18

Vaibhav Sooryavanshi in playing XI: हैदराबाद में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को खेलना है। इस मुकाबले को जीतकर भारत की नजर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। अभी तक हुए मैचों में भारत ने पहला और तीसरा मुकाबला जीता, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में बाजी मारी थी।

इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में भारत को धमाकेदार जीत मिली थी लेकिन बल्लेबाजी में थोड़ी समस्या नजर आई, क्योंकि एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया 200 का स्कोर भी नहीं बना पाएगी। हालांकि, फिर पुछल्ले बल्लेबाजों ने कमाल किया। ऐसे में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को वापस ला सकती है और उन्हें संजू सैमसन की जगह पारी की शुरुआत का मौका दे सकती है। हालांकि, संजू को ड्रॉप करने के बजाय इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

हैदराबाद में संजू नहीं, इस खिलाड़ी को Vaibhav Sooryavanshi कर सकते हैं रिप्लेस

Vaibhav Sooryavanshi 19

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी शुरुआत को मजबूत करने के दृष्टिकोण से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को ला सकती है और नीतीश कुमार रेड्डी या फिर नमन धीर को बाहर बैठा सकती है। फिनिशर के रूप में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, अक्षर पटेल भी बल्ले से योगदान देते हैं।

इसी वजह से नीतीश और नमन की बल्ले से उतनी जरूरत नहीं पड़ती। जबकि गेंदबाजों के लिए हैदराबाद की पिच पर ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से तीन तेज गेंदबाज और अक्षर पटेल के साथ एक ही ऑलराउंडर को प्लेइंग XI में जगह दी जा सकती है।

अभिषेक के साथ वैभव को करेंगे ओपनिंग

अगर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो पूरी संभावना है कि वे अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। अभी तक वैभव ने जितने भी मुकाबले खेले हैं, उनमें वह ओपनिंग ही करते हुए नजर आए हैं। इसी वजह से संजू सैमसन के बजाय उनसे पारी की शुरुआत कराई जा सकती है।

संजू को नंबर-3 पर मिलेगा मौका

वहीं, सैमसन एक स्थान नीचे यानी तीसरी पोजीशन में आ सकते हैं, जैसा उन्होंने एशियन गेम्स में किया था। सैमसन को इस स्थान पर खेलने का काफी अनुभव भी है। वे आईपीएल में भी वन-डाउन काफी खेले हैं। इसी वजह से उन्हें ओपनिंग स्पॉट के बजाय नंबर तीन पर खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद टी20 के लिए 15 सदस्यीय अपडेटेड टीम इंडिया घोषित, गंभीर के 3 फेवरेट खिलाड़ियों की मौका

Tagged:

IND vs WI Nitish Kumar Reddy naman dhir Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com