W, W, W.... रणजी में इस भारतीय पेसर ने ढाया कहर, हैट्रिक लेकर रच डाला नया इतिहास

Published - 13 Oct 2026, 03:11 PM | Updated - 13 Oct 2026, 03:44 PM

Ranji Trophy

भारत के घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) की काफी अहमियत है और इसका नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। पहले राउंड में अभी तक कई कई टॉप के स्टार फ्लॉप रहे तो कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी। वहीं, फर्स्ट क्लास में लगातार अच्छा करते आ रहे खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फॉर्म बरकार रखी।

हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी खेल रहे हैं, जिन्हें हाल ही में टीम इंडिया या फिर इंडिया ए के स्क्वाड से बाहर किया गया है। इनमें से एक तेज गेंदबाज ने खुद को ड्रॉप किए जाने के बाद, रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2026-27 सीजन में अपनी टीम के लिए पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी।

मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने ली Ranji Trophy में हैट्रिक, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

Ranji Trophy 1

यहां जिस पेसर की बात हो रही है, वह मुंबई के अनुभवी तुषार देशपांडे हैं। तुषार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की अनाधिकारिक सीरीज के स्क्वाड में नहीं चुना गया। ड्रॉप होने के बाद, रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में उनकी घातक गेंदबाजी का जलवा चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।

चंडीगढ़ की पहली पारी के 11वें ओवर में तुषार ने एक के बाद एक लगातार तीन गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर अर्जुन आजाद को आउट किया। इसके बाद, शिवम भांबरी और दीपेंदर खुश को पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह वे मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए।

मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट:

गेंदबाज

विरोधी टीम

सीजन

स्थान

जहांगीर खोट

बड़ौदा

1943-44

मुंबई (ब्रेबोर्न)

उमेश कुलकर्णी

गुजरात

1963-64

आनंद

अब्दुल इस्माइल

सौराष्ट्र

1973-74

मुंबई (ब्रेबोर्न)

रॉयस्टन डायस

बिहार

2023-24

पटना

शार्दुल ठाकुर

मेघालय

2024-25

मुंबई (बीकेसी)

तुषार देशपांडे

चंडीगढ़

2026-27

मुंबई (वानखेड़े)

हैट्रिक के साथ-साथ पारी में 5 विकेट हॉल, छत्तीसगढ़ 100 के अंदर आउट

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इस मैच में चंडीगढ़ की पहली पारी में हैट्रिक लेने से पहले तुषार देशपांडे को एक विकेट मिला था। इसके बाद फिर उन्होंने हैट्रिक की मदद से अपने विकेटों की संख्या 4 की और बाद में राज बावा को आउट कर फर्स्ट क्लास करियर में छठी बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।

उनकी घातक गेंदबाजी के कारण मुंबई के पहली पारी के स्कोर 429 के जवाब में चंडीगढ़ की पूरी टीम महज 78 पर ऑल आउट हो गई। तुषार ने 7 ओवर में 5/11 के आंकड़े दर्ज किए।

चंडीगढ़ की दूसरी पारी 179 पर सिमटी, मुंबई को मिली बड़ी जीत

मुंबई ने 351 रनों की बढ़त के कारण चंडीगढ़ को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और 196 पर सिमट गई। इसी वजह से मुंबई को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2026 -27 के अपने पहले मैच में एक पारी और 155 रनों से जीत मिली।

तुषार देशपांडे ने दूसरी पारी में भी 2 विकेट लिए। इस तरह उन्होंने अपने 50वें फर्स्ट क्लास मैच में कुल 7 विकेट झटके, जिसमें पहली पारी की हैट्रिक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: एक मैच में चलता यह भारतीय खिलाड़ी, फिर अगले 8-10 मैचों में हो जाता फ्लॉप

Tagged:

Tushar Deshpande mumbai cricket team Ranji Trophy 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com