भूवनेश्वर का तो हुआ कमबैक, लेकिन इन 4 बूढ़े खिलाड़ियों की अब नहीं होगी टीम इंडिया में कभी वापसी

Published - 13 Oct 2026, 03:03 PM | Updated - 13 Oct 2026, 03:28 PM

Team India

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी पुरानी धार दिखाकर भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (Team India) में वापसी कर खुद को साबित कर दिया है। भुवी ने तो जैसे-तैसे चर्चाओं में वापसी कर ली, लेकिन सच्चाई यह है कि टीम इंडिया (Team India) का ड्रेसिंग रूम अब पूरी तरह बदल चुका है। चयनकर्ता आंख मूंदकर युवाओं पर दांव लगा रहे हैं जिससे भविष्य की कोर टीम तैयार की जा सके। ऐसे में 35-36 की उम्र पार कर चुके कुछ ऐसे सीनियर नाम हैं, जिनके लिए नीली या सफेद जर्सी पहनने के सारे रास्ते हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

ईशांत शर्मा और उमेश यादव का Team India रिटर्न असंभव

ishant

एक दौर था जब विदेशी पिचों पर ईशांत शर्मा और उमेश यादव की जोड़ी विरोधी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा देती थी। लेकिन आज की हकीकत यह है कि दोनों ही सेलेक्टर्स के रडार से कोसों दूर हैं। 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके ईशांत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की तिकड़ी के सामने 36 पार कर चुके ईशांत की वापसी का कोई तुक नहीं बनता।

यही हाल उमेश यादव का भी है। लाल गेंद की क्रिकेट में अब जिस रफ्तार और वर्कलोड की जरूरत है, उसमें टीम मैनेजमेंट गुजरे जमाने के इन दोनों दिग्गजों की तरफ मुड़कर भी नहीं देखने वाला। हालांकि उमेश यादव ने हाल ही में विदर्भ से एनओसी मिलने के बाद पंजाब के लिए घरेलू टूर्नामेंट में बतौर गेस्ट खिलाड़ी खेलने की घोषणा की है।

एक मैच में चलता यह भारतीय खिलाड़ी, फिर अगले 8-10 मैचों में हो जाता फ्लॉप

मोहित शर्मा

आईपीएल में अपनी चालाक स्लोअर गेंदों और पिन-पॉइंट यॉर्कर से मोहित शर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके स्पेल देखकर लगा कि बंदे में अभी काफी दम बाकी है, लेकिन जब बात इंटरनेशनल लेवल या टीम इंडिया (Team India) में खेलने की आती है, तो 36 साल की उम्र सबसे बड़ा रोड़ा बन जाती है।

चयनकर्ताओं की पूरी तवज्जो अब मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे 145+ की रफ्तार वाले नए चेहरों को तराशने पर है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मोहित भले ही कितने मैच जिता दें, पर टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे अब उनके लिए शायद ही कभी खुलें।

हैदराबाद टी20 की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम (Team India) को टी20 विश्व कप 2026 दिलवाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया है। टेस्ट और वनडे की रेस से तो वह पहले ही छिटक चुके थे, और अब 36 की दहलीज पर खड़े सूर्या के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में भी टिके रहना असंभव दिखाई दे रहा है। टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर साफ संकेत दे दिया कि उनके लिए अब टीम में जगह नहीं बची है।

टीम में तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की पूरी फौज खड़ी है, जो हर मौके को दोनों हाथों से भुना रहे हैं। युवाओं के इस सैलाब में सूर्या की साख अब उन्हें बहुत लंबे समय तक नहीं बचा पाएगी, और उनकी वापसी की हर उम्मीद अब धुंधली पड़ती जा रही है।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav bhuveshwar Kumar
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

तीन

दो
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com