अश्विन ने चीफ सेलेक्टर बनने से किया इनकार, तो BCCI इस दिग्गज को सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Published - 25 Jul 2026, 12:46 PM | Updated - 25 Jul 2026, 01:27 PM

Chief Selector

Team India's New Chief Selector: भारतीय टीम की चयन समिति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव चीफ सेलेक्टर के रूप में होने की संभावना है। अभी इस पद पर अजित अगरकर कार्यरत हैं लेकिन जल्द ही उनकी छुट्टी हो सकती है।

अगरकर तीन साल से यह पद (Chief Selector) संभाल रहे हैं लेकिन अब उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा, इसकी संभावना कम नजर आ रही है। वहीं, पिछले कुछ समय से उनका हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी तालमेल कम दिखा है। अगरकर अपनी मर्जी के हिसाब से फैसले ले रहे हैं।

Chief Selector के रूप में सितंबर तक है अजित अगरकर का कार्यकाल

Chief Selector 1

BCCI ने चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) के रूप अजित अगरकर की नियुक्ति जुलाई 2023 में दो साल के लिए की थी। इस दौरान भारत का प्रदर्शन टेस्ट में तो अच्छा नहीं रहा लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में दो ICC ट्रॉफियां आ गईं। इसका इनाम अगरकर को मिला और उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। इस एक्सटेंशन में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

हालांकि, इस बार चीफ सेलेक्टर के रूप में अजित अगरकर के कुछ फैसले चर्चा का विषय रहे, जिसमें से एक रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाना है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में अगरकर के दूसरी बार एक्सटेंशन की डिमांड सामने आई थी लेकिन इस बार BCCI उनका कार्यकाल बढ़ाने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से अगरकर के सितंबर में पद छोड़ने की जानकारी सामने आ रही है।

नए चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में अश्विन का नाम आया सामने

अजित अगरकर के कार्यकाल पूरा होने के बाद हटने की संभावनाओं के कारण टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने को लेकर कई दिग्गजों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रविचंद्रन अश्विन की हो रही है। अश्विन को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह चयन समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं।

हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभी अश्विन पूरी तरह से रिटायर भी नहीं हुए हैं। उन्होंने सिर्फ भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है लेकिन विदेश में होने वाली लीग्स में हिस्सा ले रहे हैं। नियमों के अनुसार, किसी पूर्व खिलाड़ी को संन्यास के पांच साल बाद ही चयन समिति में एंट्री मिल सकती है। इसी वजह से अश्विन का चीफ सेलेक्टर बनना मुश्किल लग रहा है। वहीं, उनकी तरफ से भी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

अश्विन की जगह ये दिग्गज बन सकता है चीफ सेलेक्टर

भारतीय टीम की चयन समिति के चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) की रेस से अश्विन बाहर होते हैं तो सबसे मजबूत दावेदारी प्रज्ञान ओझा की बताई जा रही है। बाएं हाथ का पूर्व स्पिनर पिछले साल ही चयन समिति का मेंबर बना और अब अध्यक्ष बनने की रेस में भी है। हाल ही में कुछ फैसलों में ओझा का दबदबा भी देखा गया। इसी वजह से माना जा रहा है कि BCCI अब उन्हें चीफ सेलेक्टर बना सकती है।

यह भी पढ़ें: देश के लिए खेलने से इस स्टार खिलाड़ी ने किया इनकार, हेड कोच के खुलासे से मची सनसनी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com