इस IPL टीम ने किया ऑफिशियल ऐलान, युवराज सिंह को कोचिंग स्टाफ में किया शामिल; सौंपी दो बड़ी जिम्मेदारियां

Published - 14 Oct 2026, 08:46 AM | Updated - 14 Oct 2026, 08:50 AM

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh in Coaching Staff: आईपीएल 2027 के लिए कई टीमों ने बदलावों की शुरुआत अपने कोचिंग स्टाफ से की। कुछ समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को स्टीफन फ्लेमिंग की जगह अपना नया हेड कोच बनाया। इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने भी कोचिंग स्टाफ से अपने मुख्य कोच हेमंग बदानी को बाहर का रास्ता दिखाया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपने साथ जोड़ा।

गांगुली की नियुक्ति के बाद, सभी की नजर उनके अंडर नजर आने वाले कोचिंग स्टाफ पर थी, क्योंकि कुछ और बड़े नामों के जुड़ने की उम्मीद थी। अब उनके साथ युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने एक साथ दो जिम्मेदारी सौंपी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स में दोहरी भूमिका में Yuvraj Singh आएंगे नजर

Yuvraj Singh 1

अपने पहले आईपीएल ख़िताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम को बड़ी घोषणा की और भारत की दो वर्ल्ड कप जीत (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) के हीरो दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को अपने कोचिंग स्टाफ में आधिकारिक रूप से शामिल किए जाने का ऐलान किया।

दिल्ली की टीम की तरफ से जानकारी दी गई कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को सहायक कोच के साथ-साथ बल्लेबाजी कोच का रोल भी दिया गया है। इसका मतलब है कि वे दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। यह पहला मौका है, जब युवराज किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए हैं। ऐसे में फैंस उन्हें नए रोल में देखने को बेताब हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम करने को उत्साहित

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

"मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना नाता है और मैं इसके मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं दादा के साथ फिर से काम करने के लिए भी उत्सुक हूं, इस बार कोच के तौर पर।"

कोचिंग को बताया अपना जुनून

युवी ने आगे कहा,

"कोचिंग मेरा जुनून है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

अभिषेक और संजू जैसे कई खिलाड़ियों के साथ कर चुके हैं काम

युवराज सिंह ने भले ही आधिकारिक रूप से अभी तक अपने कोचिंग करियर की शुरुआत न की हो लेकिन उन्होंने कई युवा बल्लेबाजों की मदद की है। इसमें सबसे आगे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का नाम है, जिनकी बल्लेबाजी को तराशने का क्रेडिट युवराज को ही जाता है।

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने संजू सैमसन की भी मदद की थी। वहीं, प्रभसिमरन सिंह समेत पंजाब के कई उभरते युवा खिलाड़ियों का भी मार्गदर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे ने 41 गेंदों पर ठोके नाबाद 85 रन, सहवाग का बेटा हुआ बुरी तरह फ्लॉप

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com