राहुल द्रविड़ के बेटे ने 41 गेंदों पर ठोके नाबाद 85 रन, सहवाग का बेटा हुआ बुरी तरह फ्लॉप

Published - 13 Oct 2026, 03:45 PM | Updated - 13 Oct 2026, 04:32 PM

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अन्वय ने कुछ ही समय में अपनी पहचान बनाना शुरू कर दी है। उन्होंने इंडिया अंडर-19 के लिए मिले मौकों पर काफी अच्छा किया और अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

17 साल के अन्वय टूर्नामेंट में कर्नाटक की तरफ से हिस्सा ले रहे हैं। राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे ने दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया और एक ऐसी पारी खेली, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Rahul Dravid के छोटे बेटे अन्वय की दिल्ली के खिलाफ आतिशी पारी

Rahul Dravid 1

डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विजाग में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के अंतर्गत कर्नाटक अंडर-19 और दिल्ली अंडर-19 की टक्कर हुई। इस मैच में कप्तानी कर रहे राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और दिल्ली के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे अन्वय ने महज 41 गेंदों में 85 रन जड़ दिए।

अन्वय ने की चौकों-छक्कों की बारिश

जहां राहुल द्रविड़ ज्यादातर अपनी पारी की शुरुआत में समय लेते थे लेकिन अन्वय उनके विपरीत हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी शुरुआत से आक्रमण किया और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। अन्वय ने 207 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने कर्नाटक की पारी को बेहतरीन तरीके से समाप्त किया और टीम ने 49 ओवर में 418/4 का स्कोर बनाया।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे का नहीं चला जादू

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने धमाल मचाया लेकिन वीरेंद्र सहवाग के बेटे बेटे आर्यवीर सहवाग फ्लॉप रहे और अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिल्ली की कप्तानी कर रहे आर्यवीर ओपनिंग करने आए और बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। आर्यवीर की पारी 35 गेंदों तक चली और उन्होंने पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

दिल्ली की टीम के अन्य बल्लेबाज भी खास योगदान नहीं दे पाए और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। इसी वजह से पूरी टीम 41.1 ओवर में 220 रन ही बना पाई और 198 रनों से मुकाबला गंवा दिया। सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर अभिराज गगन सिंह के बल्ले से आए, जिन्होंने 59 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर का तो हुआ कमबैक, लेकिन इन 4 बूढ़े खिलाड़ियों की अब नहीं होगी टीम इंडिया में कभी वापसी

Tagged:

Aaryavir Sehwag Rahul Dravid Vinoo Mankad Trophy Anvay Dravid
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com