सितंबर के 'मंथ ऑफ द प्लेयर' का हुआ ऐलान, इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

Published - 13 Oct 2026, 08:33 PM | Updated - 13 Oct 2026, 08:49 PM

Indian Player

Indian Player: आईसीसी (ICC) ने सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगा दी है, और इस बार यह ताज सजा है भारत के इस युवा स्टार बल्लेबाज के सिर। पिछले पूरे महीने बल्ले से आग उगलने वाले इस बल्लेबाज को उनके बेजोड़ प्रदर्शन के लिए 'आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। इस रेस में दुनिया भर के कई इन-फॉर्म खिलाड़ी कतार में खड़े थे, लेकिन इस भारतीय खिलाड़ी (Indian Player) के बल्ले की गूंज के आगे कोई टिक नहीं पाया।

पूरे महीने Indian Player ने मचाया धमाल

423265

शुभमन गिल के लिए सितंबर का महीना किसी सपने से कम नहीं बीता। जब भी वे क्रीज पर उतरे, ऐसा लगा मानो गेंदबाज सिर्फ गेंद फेंकने की औपचारिकता पूरी कर रहे हों। नई गेंद के सामने ठोस डिफेंस और खराब गेंदों पर करारे प्रहार कर गिल ने अपनी क्लासिकल बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया।

सिर्फ क्रीज पर टिकना ही नहीं, बल्कि तेजी से रन बनाकर मैच का रुख पलटना उनकी खासियत रही। इस दौरान उनके बल्ले से निकलीं मैच-जिताऊ पारियों ने विरोधी कप्तानों के सारे प्लान धरे के धरे छोड़ दिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल भारतीय खिलाड़ीयों (Indian Player) में शुमार रहे।

हैदराबाद टी20 की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

वोटिंग में दिग्गजों को पछाड़कर मारी बाजी

आईसीसी के इस अवॉर्ड के लिए मुकाबला कड़ा था। दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन खेल दिखाकर इस रेस में ताल ठोक रहे थे। लेकिन जब बात इम्पैक्ट और निरंतरता की आई, तो गिल जैसे भारतीय खिलाड़ी (Indian Player) का पलड़ा सबसे भारी नजर आया।

आईसीसी की वोटिंग पैनल के विशेषज्ञों, पूर्व दिग्गजों और दुनिया भर के फैंस ने गिल के पक्ष में खुलकर वोट किया। नतीजा यह रहा कि उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के एकतरफा अंदाज में इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमा लिया।
एक मैच में चलता यह भारतीय खिलाड़ी, फिर अगले 8-10 मैचों में हो जाता फ्लॉप

टीम इंडिया के गारेंटेड खिलाड़ी

गिल का यह अवॉर्ड जीतना महज एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि इस बात का पुख्ता सबूत है कि टीम इंडिया की बैटिंग का भविष्य सही हाथों में है। टेस्ट हो या लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट, गिल अब सिर्फ एक उभरते हुए बल्लेबाज नहीं रहे, बल्कि टीम की रीढ़ बन चुके हैं।

आगामी वनडे विश्व कप 2027 जैसे अहम टूर्नामेंट्स और आगामी बड़ी सीरीज से पहले उनका इस तरह रंग में लौटना ड्रेसिंग रूम के लिए सबसे बड़ा सुकून है। गिल की यह फॉर्म विरोधियों के लिए सीधा अल्टीमेटम है कि आने वाले दिनों में उनका बल्ला और भी ज्यादा तबाही मचाने वाला है।

Tagged:

shubman gill team india indian player
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com