स्टार ऑलराउंडर एशियन गेम्स से हुआ बाहर, चोट के चलते लौटा घर
Published - 22 Sep 2026, 08:37 AM | Updated - 22 Sep 2026, 09:44 AM
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आगाज हो चुका है. पिछले चार दिनों से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सभी देशों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन क्रिकेट फैंस अब एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट प्रतिस्पर्धा की शुरूआत होने जा रही है. लेकिन इससे पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. टूर्नामेंट (Asian Games 2026) में हिस्सा लेने वाला स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होकर बाहर हो गया है, जिससे उसकी टीम को तगड़ा झटका लगा.
स्टार ऑलराउंडर Asian Games 2026 से हुआ बाहर

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में जूझ रहे हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) को सूचित करते हुए उनकी अनुपलब्धता के बारे में बताया। हालांकि, बोर्ड गेम्स अथॉरिटी की मंजूरी के बाद ही मोहम्मद सैफुद्दीन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर पाएगा।
जहीर खान के साथ CSK ने IPL 2027 के लिए कप्तान का किया ऐलान, अब इस खिलाड़ी के पास रहेगी कमान
राष्ट्रीय टीम के फिजियों ने दी जानकारी
क्रिकबज की रिपोर्ट के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने जानकारी दी है कि एमआरआई के बाद मोहम्मद सैफुद्दीन की चोट की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया,
'19 सितंबर को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय सैफुद्दीन ने दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत की। एमआरआई के बाद चोट की पुष्टि हुई। उन्हें ठीक होने के लिए लगभग तीन हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी।'
ऐसा रहा है मोहम्मद सैफुद्दीन का करियर
मोहम्मद सैफुद्दीन के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अप्रैल 2017 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 30 वनडे मैच खेलते हुए 29 पारियों में 42 विकेट झटकी है। जबकि 51 टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके हाथ 57 विकेट लगी। हाल ही में मोहम्मद सैफुद्दीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'ए' खिलाफ एक अनाधिकारिक टेस्ट और दो वनडे मैच की सीरीज खेली थी। इस दौरान वह बल्लेबाजी में काफी प्रभावशाली नजर आए थे।
Tagged:
bangladesh cricket team Asian Games 2026 Mohammed Saifuddinऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर