कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान मैच, जगह, डेट, समय सभी कर लें नोट

Published - 21 Sep 2026, 01:48 PM | Updated - 21 Sep 2026, 02:31 PM

India vs Japan 2

India vs Japan: भारत का जापान दौरा काफी खास होने वाला है। इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में ही हिस्सा नहीं लेना है, बल्कि जापान टीम के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भी खेलना है। यह मैच भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत है।

जापान के खिलाफ मुकाबले के लिए सभी काफी उत्साहित हैं। इसके लिए टीम इंडिया भी वहां पहुंच गई है और दोनों ही टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी किया, जिसे सुजुकी कप का नाम दिया गया है। India vs Japan मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

India vs Japan मैच कब और कहां होगा?

India Vs Japan 3

भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच टी20I मुकाबला काफी खास है, क्योंकि ये दोनों टीमें इससे पहले कभी एक-दूसरे के सामने नहीं आई हैं। इसी वजह से फैंस जानने को बेताब हैं कि इनके बीच मैच कब और कहां होगा। तो बता दें कि India vs Japan मैच मंगलवार, 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। इसका आयोजन सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में होगा।

India vs Japan लाइव मैच ऐसे देखें

भारतीय क्रिकेट फैंस भारत और जापान के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मैच को टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते क्योंकि इस पर लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, जापान में, यह मैच Tochigi TV पर फ्री-टू-एयर प्रसारित किया जाएगा, जिससे वहां के क्रिकेट प्रेमियों को इस अहम मैच को देखने का मौका मिलेगा।

India vs Japan टी20 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी

जापान: केंडल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्ज़, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-झील

यह भी पढ़ें: कभी पैसों की तंगी के चलते सिर्फ एक वक्त खाता था ये भारतीय क्रिकेटर, आज करोड़ों की संपत्ति का है मालिक

Tagged:

team india shreyas iyer Japan Cricket Team India vs Japan Kendel Fleming
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com