एशियन गेम्स में अचानक इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की हुई एंट्री, RCB स्टार को भी आया बुलावा

Published - 22 Sep 2026, 08:54 AM | Updated - 22 Sep 2026, 09:31 AM

Asian Games 5

एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान पहुंच गई है। इस बहु-खेल इवेंट में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें टीम इंडिया भी भाग लेगी। पिछली बार भारत का प्रदर्शन बहुत ही दमदार रहा था और टीम ने फाइनल में जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

BCCI ने एशियन गेम्स (Asian Games) को काफी महत्वपूर्ण माना है। इसी वजह से पिछली बार की तुलना में मुख्य टीम को उतारने का फैसला किया गया है। यही कारण है कि कई टॉप स्टार्स को स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं, अब अचानक 3 और खिलाड़ियों को जापान भेजा गया है, जिनमें से एक प्लेयर RCB से है।

RCB स्टार समेत इन 3 प्लेयर्स की चमकी किस्मत, BCCI ने भेजा जापान

Asian Games 6

एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड तीन महीने पहले ही घोषित कर दिया गया था। बाद में खिलाड़ियों की इंजरी और कुछ अन्य कारणों से फेरबदल भी किया गया लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी वही रहे, जो शुरुआत में चुने गए थे। हालांकि, अब बीसीसीआई ने तीन अन्य खिलाड़ियों को जापान रवाना किया है। ये खिलाड़ी रसिख सलाम दार, विक्की ओस्तवाल और कार्तिक त्यागी हैं।

तेज गेंदबाज रसिख और कार्तिक त्यागी ने आईपीएल 2026 में काफी प्रभावित किया था। रसिख लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB के स्क्वाड में शामिल थे। वहीं, कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से हिस्सा लिया था। दोनों ने ही अपनी पेस बॉलिंग से काफी विकेट भी झटके थे। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर विक्की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके काफी अच्छे आंकड़े हैं।

टीम इंडिया के मुख्य स्क्वाड में नहीं होंगे ये तीनों खिलाड़ी

रसिख सलाम दार, कार्तिक त्यागी और विक्की ओस्तवाल को जापान जरूर भेजा गया है लेकिन इन तीनों को एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। इन्हें बोर्ड ने नेट गेंदबाज के तौर पर चुना है। इसका मतलब है कि ये अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को बल्लेबाजी प्रैक्टिस के लिए गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

जापान के खिलाफ 22 सितंबर को एकमात्र टी20 मैच के बाद, टीम इंडिया कुछ दिनों के लिए सानो में रुकेगी और यहीं अभ्यास करेगी। इसी दौरान रसिख, कार्तिक और विक्की की जरूरत पड़ेगी। भारत के स्क्वाड में सिर्फ 14 खिलाड़ी ही हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चुन लिया गया लेकिन एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए उनका रिप्लेसमेंट नहीं चुना गया।

28 सितंबर से भारत शुरू करेगा अपना अभियान

एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय टीम पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से क्वार्टरफाइनल से करेगी। भारत को ग्रुप स्टेज में हिस्सा नहीं लेना है। इसी वजह से उसका पहला मैच टूर्नामेंट के शुरू होने के पांचवें दिन होगा। इसके बाद, 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को मेडल मैच खेले जाएंगे।

Asian Games के लिए भारत का स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी

यह भी पढ़ें: स्टार ऑलराउंडर एशियन गेम्स से हुआ बाहर, चोट के चलते लौटा घर

Tagged:

team india Vicky Ostwal Kartik Tyagi Asian Games 2026 Rasikh Salam Dar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com