ENG vs SL Today Match Prediction, 1st ODI – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 21 Sep 2026, 03:08 PM

ENG vs SL Today Match Prediction
ENG vs SL 1st ODI 2026

ENG vs SL 1st ODI: इंग्लैंड (England) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) पहला वनडे रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम ने हाल ही में श्रीलंका को T20 श्रृंखला में 3-0 से हराया है। इंग्लैंड टीम इस श्रृंखला में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली एकदिवसीय श्रृंखला भी 2-1 से जीती थी।

दूसरी तरफ श्रीलंका टीम का प्रदर्शन एकदिवसीय फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है, टीम ने पिछले 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में भी श्रीलंका को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। कुसल मेंडिस की अगुवाई में टीम इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs SL Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ENG vs SL 1st ODI Match Details)

मैचइंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे
स्टेडियमरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
मैच की तारीख22 सितंबर 2026 (05:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony Sports TEN Network, Sony LIV

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंग्लैंड ने जीते: 6

  • श्रीलंका ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ENG vs SL Recent Form)

इंग्लैंड: W, W, L, W, W

श्रीलंका: W, L, L, W, L

पिच रिपोर्ट (ENG vs SL Pitch Report- रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट)

ENG vs SL रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 280-300 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs SL Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 15 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत60%
पहली पारी का औसत स्कोर 267
दूसरी पारी का औसत स्कोर209
पिच अनुकूल (पिछले 10 मैच)पेसर्स के लिए अनुकूल (51%)

ENG vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 280–300

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 235–265

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG vs SL 1st ODI Playing XI Today)

इंग्लैंड प्लेइंग-XI:

बेन डकेट, जोस बटलर (wk), हैरी ब्रूक (c), जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, आदिल राशिद

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (c&wk), चरित असलांका, कामिंडू मेंडिस/पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs SL 1st ODI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जो रूट इंग्लैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा 249 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। ये एकदिवसीय फॉर्मेट में 4962 रन बना चुके हैं। ये इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 5 विकेट लिए थे। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • दुष्मंथा चमीरा इस मैच में श्रीलंका की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं ये इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में टीम को विकेट दिला सकते हैं।

ENG vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

इंग्लैंड (ENG) बनाम श्रीलंका (SL) पहले वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड और टीम संयोजन को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इंग्लैंड मैं पिछली श्रृंखला में भारत जैसी मजबूत टीम को हराया है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। इसके अलावा इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा और टीम के बल्लेबाज भी अच्छी फॉर्म में है।

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 60%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6...श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक की आई सुनामी, 49 गेंदों पर ठोक डाले नाबाद 114 रन

ENG vs SL ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंग्लैंड टीम स्क्वाड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहम, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, चरित असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, सचिन्दू कोलोम्बगे, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team ENG vs SL Today Match Prediction ENG vs SL Key Player ENG vs SL 1st ODI ENG vs SL 1st ODI Pitch Report ENG vs SL Playing XI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com