Pakistan को भी मिल गया उनका रोहित शर्मा, लगातार 3 टी20 में ठोक डाले 2 शतक
Table of Contents
भारत के रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके प्रदर्शन को अभी भी याद किया जाता है। एक समय वे टी20आई में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे। रनों के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम और इंग्लैंड के जोस बटलर उनसे आगे निकल गए हैं। वहीं, शतक के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी बराबरी कर ली।
हालांकि, आप में से काफी कम लोगों को ही पता होगा कि रोहित शर्मा ने एक बार लगातार तीन टी20 मुकाबलों में शतक जड़े थे। अब पाकिस्तान (Pakistan) के भी एक खिलाड़ी ने ऐसा ही किया है।
Pakistan के इस खिलाड़ी ने रोहित की तरह लगातार 3 टी20 में ठोके 2 शतक

रोहित शर्मा ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के अंतिम मैच में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। यह मुकाबला ब्रिस्टल में हुआ था। इसके बाद, वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी अगली टी20 सीरीज खेलने उतरे। उन्होंने उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 6 रन बनाए लेकिन दूसरे मैच में शतक ठोकते हुए नाबाद 111 रनों की पारी खेली। इस तरह उन्होंने लगातार तीन मैचों में दो शतक जड़ने का कारनामा किया।
अब पाकिस्तान (Pakistan) के ऑलराउंडर माज सदाकत ने भी ऐसा ही किया है। हालांकि, उन्होंने यह कारनामा कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के मुकाबलों में किया।
CPL 2026 प्लेऑफ में माज सदाकत ने मचाई तबाही
पाकिस्तान (Pakistan) के लिए 6 वनडे खेल चुके माज सदाकत को अभी तक टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है लेकिन एशियन गेम्स 2026 में होने वाले पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में वे अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के टी20 टूर्नामेंट CPL में धमाल मचाया और प्लेऑफ स्टेज के लगातार तीन मैचों में दो शतक जड़ दिए।
जैमेका किंग्समैन की तरफ से खेलते हुए माज सदाकत ने एलिमिनेटर मैच में शतक बनाया। इसके बाद, क्वालीफायर 2 में 41 रन बनाए और फिर फाइनल में शतक जड़ दिया।
माज सदाकत की सेंचुरी के बावजूद जैमेका किंग्समैन की फाइनल में हार
पाकिस्तान (Pakistan) के 21 वर्षीय खिलाड़ी माज सदाकत ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ 58 गेंदों में 196.55 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए लेकिन उनकी पारी जैमेका किंग्समैन को खिताबी जीत नहीं दिला पाई। सदाकत की धुआंधार शतकीय पारी के बावजूद जैमेका की टीम 170/9 का ही स्कोर बना पाई, जिसे एंटीगुआ की टीम ने 173/2 का स्कोर बनाकर 16.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
Asian Games 2026 में पाकिस्तान के लिए माज सदाकत कर सकते हैं डेब्यू
24 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम क्वार्टरफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। साहिबजादा फरहान की कप्तानी में काफी सारे नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें माज सदाकत का नाम भी शामिल है। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग XI में मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए हो जाएगा इसका करियर खत्म