जापान के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी या पिलाएंगे सिर्फ पानी? बड़ी अपडेट आ गई सामने
Published - 21 Sep 2026, 01:13 PM | Updated - 21 Sep 2026, 02:45 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया की जापान के खिलाफ़ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों टीमें मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर टिकी हुई है।
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वह बेंच गर्म करते नजर आए थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें जापान के खिलाफ भी प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ेगा। इसको लेकर बड़ा अपडेट मिला है...
जापान के पानी पिलाते नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi?

22 सितंबर को जापान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर वह पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं। सितंबर की शुरुआत में अफगानिस्तान के साथ खेली गई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
उस समय भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि वह (Vaibhav Sooryavanshi) काफी युवा हैं और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदग़ी में बेंच गरम करना पड़ सकता है। हालांकि, जापान टी20 के लिए युवा टीम तैयार की गई है, ऐसे में उनके लिए अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना काफी बढ़ गई है।
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन को भेजा जा सकता है। जबकि चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर आ सकते हैं। उप-कप्तान तिलक वर्मा के नंबर 5 पर पारी को संभालने की संभावना है। शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टीम के तेज गेंदबाज होंगे। रवि बिश्नोई स्पिनर की भूमिका निभाएंगे.
हर्षित राणा हुए बाहर
इसी के साथ बताते हुए चले कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जापान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। इंजरी की वजह से वह इस भिड़ंत का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनकी जगह स्क्वाड में यश ठाकुर को मौका दिया गया है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शामिल होने के कारण जापान टी20 मैच और एशियन गेम्स 2026 मिस करना पड़ा।
जापान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Tagged:
team india Vaibhav Sooryavanshi India vs Japanऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर