SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें संस्करण का दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उप विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 286 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में राजस्थान सिर्फ 242 रन ही बनाने में कामयाब रही। मैच जीतने के बाद एसआरएच (SRH vs RR) के कप्तान पैट कमिंस ने अपने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। चलिए आपको बताते हैं कि क्या कहा कप्तान पैट कमिंस ने।
मैच जीतने के बाद क्या बोले कमिंस?
राजस्थान को करारी शिकस्त देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि
''मैं यहां पर अपने गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाना नहीं चाहता था क्योंकि यहां पर गेंदबाजी करवाना काफी डरवाना है। आप जानते हैं कि यह गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है, लेकिन जब आप इतना बड़ा स्कोर (286 रन) बनाते हैं, तो एक ओवर आपको जीत दिला सकता है। ईशान किशन ने आज शानदार प्रदर्शन किया। वह फ्रीडम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। तैयारी अद्भुत रही है, हमारे कोच अद्भुत रहे हैं। हम इस सीजन किस तरह से खेलने वाले हैं उसका खाका हमारे खिलाड़ियों ने तैयार कर लिया है।''
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने ढाया कहर
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहली गेंद से ही राजस्थान (SRH vs RR) के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया था। जहां अभिषेक शर्मा पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास करते नजर आए तो ट्रेविस हेड भी उनका साथ बखूबी निभा रहे थे। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 19 गेंदों पर 45 रन की धमाकेदार साझेदारी की थी। इसके बाद ईशान किशन ने हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 85 रन जोड़े।
हेड के आउट होने के बावजूद ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते रहे और अंत में सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर वापस लौटे। ईशान की इस पारी में 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं. अंत में हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रन बनाकर टीम 286 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान निभाया था और इसके बाद राजस्थान की पारी को निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन पर रोक दिया और इस मैच को 44 रन से अपने नाम कर लिया। बता दें कि एसआरएच (SRH vs RR) ने जिस तरह से पिछले सीजन बल्लेबाजी की थी इस सीजन भी वह उसी रणनीति के साथ बल्लेबाजी करती दिखाई दे रही है।