आयरलैंड दौरे पर A नहीं बल्कि B टीम भेजेगा BCCI! कुछ ऐसा 15 सदस्यीय दल, वैभव, प्रियांस, प्रभसिमरन, महात्रे, रघुवंशी, प्रिंस....

Published - 30 May 2026, 09:17 AM

Ireland

Ireland : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट के समाप्त होते ही भारतीय टीम अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अभियान की शुरुआत करेगी।

इसी क्रम में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

माना जा रहा है कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कई उभरते सितारों को आयरलैंड (Ireland) दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह ?

श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान

आयरलैंड (Ireland) दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में आईपीएल की रनर-अप रही थी, जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था।

वहीं 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्ले से लगातार रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान सौंप सकते हैं।

वैभव और प्रियांश होंगे टीम में शामिल

आयरलैंड (Ireland) दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। वैभव ने 15 मैचों में 680 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा।

वहीं प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 211.63 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे । ऐसे में इन दोनों युवा बल्लेबाजों को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

प्रभसिमरन, रघुवंशी और प्रिंस को भी मिलेगी जगह

आयरलैंड (Ireland) दौरे के लिए प्रभसिमरन सिंह, अंगकृष रघुवंशी और प्रिंस यादव को भी भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 के 14 मैचों में 510 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 168.87 का रहा। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 13 मैचों में 422 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 146.53 का रहा।

दूसरी ओर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 16 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट 8.83 का रहा। ऐसे में चयनकर्ता इन तीनों युवा खिलाड़ियों को आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका देकर भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

जून में होगी भारत और Ireland की सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच जून 2026 में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड इस प्रकार हैं :

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह , रिंकू सिंह, प्रियांश आर्य , संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अंगक्रिश रघुवंशी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, कार्तिक त्यागी, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

Disclaimer: आयरलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india cricket news IPL 2026 India Tour of Ireland 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

26 जून
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com