वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, युवराज(कप्तान), हरभजन, धवन, रैना, उथप्पा....

Published - 29 May 2026, 01:13 PM

Team India

Team India : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 का तीसरा सीजन अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टूर्नामेंट में एक बार फिर दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसी बीच भारत चैंपियंस (Team India) की संभावित 15 सदस्यीय टीम भी सामने आ गई है, जिसकी कमान पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के हाथों में हो सकती है।

टीम में हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जो एक बार फिर भारतीय फैंस को पुराने सुनहरे दिनों की याद दिलाने के लिए तैयार हैं। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह ?

युवराज सिंह होंगे कप्तान

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 के तीसरे सीजन में इंडिया चैंपियंस (Team India) की कप्तानी एक बार फिर युवराज सिंह करते हुए नजर आ सकते हैं। युवराज का इस टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है, क्योंकि उनकी अगुवाई में भारत (Team India) ने 2024 में खेले गए पहले WCL सीजन का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम के साथ भारत एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप में उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

हरभजन सिंह और शिखर धवन भी होंगे टीम का हिस्सा

इंडिया चैंपियंस की संभावित टीम में हरभजन सिंह और शिखर धवन जैसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। हरभजन सिंह भारत (Team India) के सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 711 विकेट लिए हैं, जिसमें 417 टेस्ट, 269 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट शामिल हैं।

इसके अलावा उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। वह भारतीय टीम की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

वहीं शिखर धवन भारत के सबसे सफल सीमित ओवर बल्लेबाजों में रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 6,793 रन, 17 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। धवन ने भारत को 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। इसके अलावा धवन ने कई आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

ऐसे में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग 2026 में इंडिया चैंपियंस के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

रैना और उथप्पा को भी मिलेगी जगह

इंडिया चैंपियंस की संभावित टीम में सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा को भी जगह मिल सकती है। रैना भारत के सबसे सफल मध्यक्रम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,900 से अधिक रन बनाए हैं और 2011 वनडे वर्ल्ड कप तथा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम (Team India) का हिस्सा रहे थे।

वहीं रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम योगदान दिया था। दोनों खिलाड़ियों के पास बड़े मैचों का भरपूर अनुभव है, जो WCL 2026 में इंडिया चैंपियंस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

7 टीमों के बीच खेला जाएगा WCL 2026 का तीसरा सीजन

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 का तीसरा सीजन इस साल अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। पिछले दो सफल सीजन के बाद एक बार फिर दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस शामिल हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी यह लीग क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग के लिए 15 सदस्यीय वाली संभावित Team India इस प्रकार हैं :

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, पीयूष चावला, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, विजय शंकर , पवन नेगी।

ये भी पढ़े : अगर बारिश के कारण रद्द हुआ फाइनल, तो ऐसे निकलेगा नतीजा, इस टीम को थमा दी जाएगी IPL 2026 की ट्रॉफी

Tagged:

team india yuvraj singh India Champions team
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

अक्टूबर

युवराज सिंह
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com