अगर बारिश के कारण रद्द हुआ फाइनल, तो ऐसे निकलेगा नतीजा, इस टीम को थमा दी जाएगी IPL 2026 की ट्रॉफी

Published - 29 May 2026, 12:08 PM | Updated - 29 May 2026, 12:12 PM

IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026) 31 मई नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि, दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला आज यानी की 29 मई को होगा. जहां पर राजस्थान रॉयल्स और गुजराट टाइटन्स दोनों टीमें आमाने सामने होगी. जो भी टीम यह मैच जीतकर अपने नाम करेगी, वहीं RCB से फाइनल में टक्कर लेगी.

इसी बीच फैंस के मन में यह सवाल खड़ा हो गया है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो कौन सी टीम ट्रॉफी उठाएगी? चलिए तो इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

IPL 2026: अगर रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?

IPL 2026

RCB को फाइनल मुकाबला (IPL 2026) क्वालीफायर-2 की विजेता से खेलना है, वैसे तो सभी क्रिकेट फैंस चाहते हैं इस महामुकाबले में बारिश का कोई संकट ना आये और पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला दर्शकों को देखने को मिले.

हालांकि अगर इस मुकाबले में बारिश आ जाती है, तो यह मुकाबले के लिए BCCI ने रिजर्व डे रखा है, मतलब अगर यह मुकाबला 31 मई को बारिश के चलते नहीं खेला जा पायेगा, तो 1 जून को यह मुकाबला होगा. रविवार को यह मुकाबला जहां पर से भी और जिस भी ओवर से छुटेगा, सोमवार को यह मैच वहीं से एक बार फिर शुरू किया जायेगा.

टॉप पर रहने की वजह से RCB को किया जायेगा विजेता घोषित

अगर दोनों दिन बारिश का साया रहता है, तो सबसे पहले कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने की कोशिश होगी. अगर इतने ओवर भी नहीं हो पाए, तो ऐसी स्थिति में एक सुपर ओवर के जरिए विजेता तय करने का प्रयास किया जायेगा, यदि सुपर ओवर भी संभव नहीं होता है, तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जायेगा.

जिसका मतलब होगा की RCB आईपीएल 2026 की भी विजेता बन जाएगी, क्योंकि उसी ने पॉइंट्स टेबल को टॉप किया था.

पैट कमिंस नहीं, IPL 2027 में ये खिलाड़ी होगा SRH का कप्तान! काव्या मारन सौंपेगी टीम की कमान

क्वालीफायर 2 में RR और GT की टक्कर

वहीं, IPL 2026 फाइनल से पहले गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच 29 मई मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाएगा. जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी.

ऐसे में फैंस को बेसब्री से RR vs GT मैच का इंतजार है. आखिर में सब यह जानना चाहते हैं कि फाइनल में आरसीबी की किस से टक्कर होगी.

बड़ी रिपोर्ट आई सामने, आख़िरकार Hardik Pandya की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कैप्टन

Tagged:

RCB GT vs RR IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com