Vaibhav Sooryavanshi को मिला ब्लैंक चेक, अपना हिस्सा बनाने के लिए इस टीम ने दिया बंपर ऑफर
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।
महज 15 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी निडर बल्लेबाजी, लंबे छक्कों और दबाव भरे मुकाबलों में बेहतरीन खेल के दम पर करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि अब कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी-बड़ी पेशकशें कर रही हैं।
Vaibhav Sooryavanshi को बैट स्पॉन्सरशिप के लिए कंपनियों में मची होड़
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता में आए जबरदस्त उछाल के बाद कई बड़े ब्रांड उन्हें साइन करने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौजूदा बैट स्पॉन्सरशिप सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज़ (SS) की डील समाप्ति के करीब है, जिसके चलते विभिन्न कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाने की कोशिश कर रही हैं।
क्रिकेट बाजार में उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियों ने उनसे बातचीत शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वैभव की मार्केट वैल्यू इस समय भारतीय क्रिकेट के कई स्थापित खिलाड़ियों के बराबर पहुंच चुकी है, जो उनकी उपलब्धियों और लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है।
ब्लैंक चेक ऑफर ने बढ़ाई चर्चा
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उस खबर ने बटोरी है जिसमें दावा किया गया कि एक कंपनी ने उन्हें ब्लैंक चेक तक ऑफर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कंपनी उनके बैट पर अपना लोगो लगाने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर रकम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर ने खेल और विज्ञापन जगत दोनों में हलचल पैदा कर दी है। इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इस तरह की पेशकश मिलना बेहद दुर्लभ माना जाता है और यह दर्शाता है कि ब्रांड्स उन्हें भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देख रहे हैं।
50 लाख से 12 करोड़ तक पहुंची वैल्यू
कुछ समय पहले तक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी बैट स्पॉन्सरशिप डील से सालाना लगभग 50 लाख रुपये कमाते थे। लेकिन आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब उन्हें केवल बैट स्पॉन्सरशिप के लिए ही सालाना 12 करोड़ रुपये से अधिक के ऑफर मिल रहे हैं।
अगर यह डील फाइनल होती है तो यह उनके पिछले अनुबंध की तुलना में लगभग 24 गुना बड़ी होगी। इतना ही नहीं, कुछ कंपनियां उनके साथ तीन साल तक का लंबी अवधि का अनुबंध करने में भी रुचि दिखा रही हैं।
MRF और CEAT जैसे बड़े ब्रांड्स की नजर
क्रिकेट में बैट स्पॉन्सरशिप के क्षेत्र में MRF और CEAT जैसे बड़े नाम लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। इन कंपनियों ने अतीत में जैसे MRF ने सचिन तेंदुलकर गौतम गंभीर , शिखर धवन और विराट कोहली , जबकि CEAT ने रोहित शर्मा , यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बड़े अनुबंध किए हैं। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर भी ऐसे ब्रांड्स की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से वैभव ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गेंदबाजी के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए वह आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। यही कारण है कि कंपनियां उन्हें भविष्य के निवेश के रूप में देख रही हैं और उनके साथ जुड़ने के लिए बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं।
ये भी पढ़े : दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
Tagged:
cricket news Rajasthan Royals 2022 IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi