Rishabh Pant ने सभी अटकलों पर लगाया विराम, लखनऊ सुपर जायंट्स से हुए अलग, अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले से फैंस हैरान
Published - 30 May 2026, 03:17 AM | Updated - 30 May 2026, 03:29 AM
इंडियन प्रीमियर लीग के बीच से एक बहुत ही चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। पिछले काफी दिनों से उनके और फ्रैंचाइजी के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही थीं।
अब इस आधिकारिक घोषणा के बाद उन सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है।
Rishabh Pant ने खुद किया कप्तानी छोड़ने का अनुरोध

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने खुद फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट से संपर्क किया था।
उन्होंने अनुरोध किया था कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। ऋषभ के इस फैसले का सम्मान करते हुए फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
पंत के इस अचानक लिए गए फैसले ने क्रिकेट जगत और उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सीजन के बीच में इस तरह कप्तानी छोड़ना यह दिखाता है कि टीम के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
कप्तानी से हटने के बाद अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि पंत (Rishabh Pant) का अगला कदम क्या होगा। क्या वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे या मेगा ऑक्शन में दोबारा नजर आएंगे।
IPL 2026 2nd Qualifier: शुभमन गिल की शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स का सपना टूटा
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का बड़ा बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस पूरे मामले पर फ्रेंचाइजी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा, "ऋषभ खुद इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी के पास आए थे और हमने बड़े सम्मान के साथ इसे स्वीकार कर लिया है।
क्रिकेट में इस तरह के बड़े फैसले लेना कभी भी आसान नहीं होता है। टॉम मूडी ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के योगदान की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि ऋषभ ने बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में जो सकारात्मक माहौल और ऊर्जा पैदा की, उसके लिए पूरी फ्रेंचाइजी उनकी आभारी है।
टॉम मूडी के इस बयान से साफ है कि दोनों पक्षों ने बहुत ही शांति और सम्मान के साथ इस फैसले को अमलीजामा पहनाया है, ताकि टीम के आगामी प्लान पर इसका कोई गलत असर न पड़े।
अब क्या होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लान?
कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हटने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने अब एक नई टीम खड़ी करने की बड़ी चुनौती है। टॉम मूडी ने टीम के भविष्य के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारा पूरा ध्यान अब टीम को सामूहिक रूप से आगे ले जाने पर है।
हम सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुँचने के लिए टीम के पुनर्गठन पर काम कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी अगले साल नए कप्तान के साथ उतरेगी जिससे इस मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल सके।
लखनऊ की टीम इस झटके से उबरकर अगले साल लीग में नए सिरे से वापसी करना चाहेगी। आने वाले दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कप्तान कौन बनता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर