IPL 2026: जाने कब, कहां और किस टीम के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
Published - 30 May 2026, 02:23 AM | Updated - 30 May 2026, 02:32 AM
क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि IPL 2026 का महामुकाबला यानी फाइनल मैच अब हमारे बेहद करीब है। इस बार खिताबी जंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी।
जहां एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी, वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
कब खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मैच

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई, रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा,
जबकि मैच का टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे किया जाएगा। दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेडियम के गेट दोपहर 4:30 बजे से ही खोल दिए जाएंगे।
फैंस इस खिताबी मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।
दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
अहमदाबाद में होगी खिताबी भिड़ंत
IPL 2026 का यह ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद के प्रतिष्ठित और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि पहले इस फाइनल मैच की मेजबानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली थी, लेकिन कुछ कारणों से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया।
इस स्टेडियम की क्षमता 1.3 लाख से अधिक दर्शकों की है, जिससे यहां का माहौल बेहद शानदार होने वाला है। गुजरात टाइटंस के लिए यह उनका होम ग्राउंड भी है, जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है।
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस टीम के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, कभी था CSK की रीढ़ की हड्डी
RCB और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर
फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में लाजवाब रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने हार नहीं मानी और क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।
आरसीबी के पास विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं, तो गुजरात के पास कप्तान शुभमन गिल की शानदार फॉर्म और राहुल तेवतिया जैसा तूफानी फिनिशर है। दोनों ही टीमें इस बार चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं।
Tagged:
RCB vs GT ipl 2026 finalऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर