एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

Published - 30 May 2026, 11:19 AM | Updated - 30 May 2026, 12:14 PM

Asian Games 2026

Asian Games 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अपने आखिरी मुकाबले पर पहुंच गया है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के सामपन के बाद क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें एशियन गेम्स पर टिकी होगी, जिसनें 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा.

इसमें भारत की महिला और पुरुष टीम भी हिस्सा लेने वाली है, जिसकी भारतीय चयनकर्ताओं ने तैयारी शुरु कर दी है. इस बीच मेन्स टीम इंडिया (Team India) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Asian Games 2026 में कटेगा सूर्याकुमार यादव का पत्ता

Suryakumar Yadav

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के लिए भारतीय टीम के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों की संभावित टीम का चयन कर लिया है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई है. सिलेक्टर्स इस टूर्नामेंट के लिए युवा टीम चुनना चाहते हैं. बता दें कि इस 30 प्लेयर्स की लिस्ट को बीसीसीआई आयोजकों को भेजी जा चुकी है और एशियाड खेलों के लिए इनमें से ही 15 खिलाड़ी चुने जाएंगें.

IPL 2026 के बाद सिर्फ और सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB, पूरे सीजन बने रहे टीम के लिए बोझ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा रहे 13 खिलाड़ियों को मौका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा रहे 13 खिलाड़ियों को एशिया गेम्स के लिए चुनी गई संभावित टीम में शामिल किया गया है. सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज को छोड़कर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम मे जगह मिली है. इसके अलावा आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यावंशी को भी एशाई गेम्स के लिए चुना जा सकता है.

ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

एशिया गेम्स (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया का कप्तान ऋतुराज गायकवाड को नियुक्त किया जा सकता है. उनकी अगुवाई में भारत ने साल 2023 स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बाद सिलेक्टर्स एक बार फिर उन पर भरोसा जता सकते हैं. सूर्याकुमार यादव की गैरमौजूदगी में वह इस रोल के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. जबकि वीवीएस लक्षमण को हेड कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है.

Asian Games 2026 के लिए इन 30 खिलाड़ियों को सकती है टीम इंडिया में जगह

इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, शिमव दुबे, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर, संजू सैमसन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, हर्षित राणा, आयुष बडोनी और अभिषेक शर्मा.

Vaibhav Sooryavanshi को मिला ब्लैंक चेक, अपना हिस्सा बनाने के लिए इस टीम ने दिया बंपर ऑफर

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Vaibhav Suryavanshi Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com