RCB vs GT Head-to-Head: गुजरात बनाम आरसीबी की टक्कर में कौन आगे? आंकड़ों से जानिए पूरी कहानी

Published - 30 May 2026, 12:15 PM | Updated - 30 May 2026, 12:16 PM

RCB Vs GT

RCB vs GT : आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। यह मुक़ाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों की नजरें अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर टिकी हैं।

गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इसी मैदान पर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब दोनों टीमें दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर हैं कि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन सी टीम भारी रही है। आइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि अब तक RCB vs GT की भिड़ंत में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।

RCB vs GT : दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अब तक आईपीएल में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मैचों में जीत मिली है। इससे साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा है।

हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs GT) में आरसीबी को हल्की बढ़त हासिल है, लेकिन गुजरात ने भी कई मौकों पर बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी है। दोनों टीमों में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए इनके बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं।

ऐसे में आईपीएल 2026 के फाइनल में भी एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आंकड़े भले ही आरसीबी के पक्ष में हों, लेकिन खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के पास जीत का बराबर मौका रहेगा।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने लीग चरण में खेले गए 14 मुकाबलों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए। बेहतर नेट रन रेट (+0.783) के दम पर आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और सीधे क्वालिफायर-1 के लिए क्वालिफाई किया।

कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पूरे सीजन में संतुलित क्रिकेट खेली। बल्लेबाजी में कप्तान रजत पाटीदार , देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने लगातार रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड ने कई अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया।

क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन में फाइनल में जगह बनाई। लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली बेंगलुरु की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है और दूसरे आईपीएल खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग चरण के 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए। टीम ने पूरे सीजन में लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेली और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात का टॉप ऑर्डर टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ। गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने लगातार रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और रशीद खान ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया।

हालांकि क्वालिफायर-1 में गुजरात को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर शानदार वापसी की और फाइनल में जगह बना ली। अब गुजरात की नजर अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर है।

ये भी पढ़े : RCB vs GT, Final Pitch Report: क्या कहते नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें, कौन बनेगा चैंपियन? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

Tagged:

RCB vs GT cricket news head to head ipl 2026 final
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

RCB vs GT

मैच : 9 , RCB : 5 , GT : 4
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com