RCB vs GT, Final Pitch Report: क्या कहते नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें, कौन बनेगा चैंपियन? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

Published - 30 May 2026, 11:42 AM

RCB Vs GT

RCB vs GT : आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब क्रिकेट फैंस की नजरें 31 मई को होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर गुजरात ने फाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि आरसीबी पहले ही क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी थी।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों (RCB vs GT) ने अपना-अपना पहला आईपीएल खिताब इसी मैदान पर जीता था। ऐसे में फाइनल का रोमांच और भी बढ़ गया है। अब सवाल यह है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच किस टीम का साथ देगी और कौन बनेगा आईपीएल 2026 का नया चैंपियन? आइए जानते हैं इस मैदान की पूरी पिच रिपोर्ट और आंकड़े।

RCB vs GT: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाज़ों को अच्छे उछाल और गति का फायदा मिलता है, जिससे वे खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है।

मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाज़ी के लिए और बेहतर हो जाती है, जिससे बड़े स्कोर बनना आम बात है। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज़ अपनी विविधता से कुछ प्रभाव डाल सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह विकेट बल्लेबाज़ों के पक्ष में ज्यादा नजर आती है।

शाम के मुकाबलों में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 185-195 रन के आसपास रहता है, जबकि 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। ऐसे में फाइनल में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

RCB vs GT: बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में किसका रहेगा दबदबा ?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की परिस्थितियों को देखते हुए इस मुकाबले में बल्लेबाज़ों का दबदबा रहने की उम्मीद है। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बल्लेबाज़ तेजी से रन बटोर सकते हैं, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना बढ़ जाती है।

हालांकि तेज गेंदबाज़ नई गेंद से शुरुआती सफलता दिला सकते हैं और डेथ ओवर्स में यॉर्कर व स्लोअर बॉल अहम साबित हो सकती हैं। स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में विकेट निकालने की जिम्मेदारी निभानी होगी, लेकिन उनसे बहुत ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है।

कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज़ों को थोड़ा अधिक फायदा मिलने की संभावना है। ऐसे में फाइनल में चौकों-छक्कों की बारिश और एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IPL में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के आंकड़े

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad details, matches, stats - Cricbuzz

कुल IPL मैच : लगभग 48
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीते गए मैच : 22
पहले गेंदबाज़ी करते हुए जीते गए मैच : 26
पहली पारी का औसत स्कोर : 175-180 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर : 160-165 रन
सबसे बड़ा स्कोर : 243/5 (पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस , 2025)
सबसे छोटा स्कोर : 86 (सनराइज़र्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस , 2025)
सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा : 207/7 (कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस, 2023)
हर विकेट पर औसत रन : लगभग 28-30 रन
हर ओवर में औसत रन : लगभग 8.8 - 9.2 रन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, क्योंकि शाम के मैचों में ओस बड़ा फैक्टर बन जाती है।

RCB vs GT : हेड टू हेड

विवरणआंकड़े
कुल मैच9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5
गुजरात टाइटंस4

RCB vs GT: दोनों टीमों का स्क्वॉड :

RCB: रजत पाटीदार (कप्तान) , देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन।

GT : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, कॉनर एस्टरहुइज़न, ग्लेन फिलिप्स, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, राशिद खान।

RCB vs GT: दोनों टीमों का प्लेइंग XI


RCB: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।

इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब डफी।

GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़े : क्वालीफायर-2 की हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने दो बार कहा 'सॉरी', जानिए किस शख्स से मांगी माफी

Tagged:

cricket news RCB vs GT IPL Final 2026 IPL Final 2026 Ahmedabad Pitch Report
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

RCB vs GT

नरेंद्र मोदी स्टेडियम ,अहमदाबाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com