क्वालीफायर-2 की हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने दो बार कहा 'सॉरी', जानिए किस शख्स से मांगी माफी
Published - 30 May 2026, 10:53 AM | Updated - 30 May 2026, 11:09 AM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है. 29 मई को शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर फाइनल का टिकट हासिल किया और सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट टीम बने.
लिहाजा अब उसका 31 मई को अहमदाबाद के मैदान पर खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स से समाना होगा. लेकिन इससे पहले आईपीएल 2026 के स्टार रहे वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.
Vaibhav Sooryavanshi ने मांगी फैंस से माफी

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यावंशी का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन कमाल का रहा है. पूरे सीजन धुआंधार बल्लेबाजी कर उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह. हालांकि, उनकी इस परफ़ोर्मेंस के बावजूद टीम फाइनल का टिकट हासिल करने में असफल रही है. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में मिली हार के बाद वैभव सूर्यावंशी ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान रॉयल्स का एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने फैंस से माफी मांगी है.
Vaibhav Sooryavanshi ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 हारने के बाद टीम ने अपने प्रशंसकों के लिए भावुक संदेश साझा किया, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। पोस्ट शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा कि माफ कीजिए कि सबसे महत्वपूर्ण मौके पर हमने आपको निराश किया. पोस्ट में लिखा कि,
"अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सिर्फ 20 ओवरों में भावनाएं कितनी जल्दी बदल सकती हैं। आज की रात बहुत दुख देने वाली है। दिल टूटा है। निराशा, हताशा और कई तरह की भावनाएं हैं, जिनका सामना हमें करना होगा। जहां श्रेय देना बनता है, वहां देना चाहिए। शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस आज शानदार रहे। उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़े रहे, हमारा समर्थन किया और पूरे सीजन के 16 मैचों में हमारा उत्साह बढ़ाया।"
"हम आपके प्रति शब्दों से परे आभारी हैं।लेकिन हम माफी भी मांगते हैं। माफ कीजिए कि हम आपको वह रात नहीं दे सके, जिसके आप हकदार थे। माफ कीजिए कि सबसे महत्वपूर्ण मौके पर हम आपको निराश कर बैठे। यह हार लंबे समय तक हमारे साथ रहेगी और हम इसे याद रखेंगे, जब तक कि हम अगले सीजन में और बेहतर बनकर वापसी नहीं करते।"
IPL 2026 के बाद सिर्फ और सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB, पूरे सीजन बने रहे टीम के लिए बोझ
बल्ले से मचाया धमाल
आईपीएल में वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बतौर बल्लेबाज विस्फोटक प्रर्दशन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत से 776 रन जड़े, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है. प्लेऑफ के दोनों मुकाबलों में वह 95 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे थे. वहीं, अगर बात की जाए उनके पूरे आईपीएल करियर की तो उन्होंने 23 मुकाबलों की 23 पारियों में दो शतक की मदद से 1028 रन जड़े हैं.
Tagged:
RR vs GT IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर