अगले सीजन से पहले इन 4 खिलाड़ियों को जरुर रिलीज करेगी राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 में बने रहे टीम पर बोझ

Published - 30 May 2026, 12:16 PM | Updated - 30 May 2026, 01:24 PM

Rajasthan Royals 1

रियान पराग (Riyan Parag) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्रर्दशन प्रभावशाली रहा. लेकिन इसके बावजूद टीम फाइनल का टिकट अपने नाम करवाने में नाकाम रही. दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के फाइनल खेलने का सपना टूट गया.

जहां एक तरफ कुछ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने दमदार परफ़ोर्मेंस कर टीम को प्लेऑफ़ तक पहुंचाया, तो वहीं इस बीच 4 खिलाड़ी टीम के लिए बोझ साबित हुए. ऐसे में कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि कौन हैं ये खिलाड़ी जिनका राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से पत्ता कट सकता है.

IPl 2027 से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है Rajasthan Royals

रवि बिश्नोई

Ravi Bishnoi

भारतीय युवा स्पीनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन में 7.20 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया था. टी20 में उनके दमदार प्रर्दशन से प्रभावित होकर फ्रेंचाइजी ने उन पर ये बड़ा दांव खेला था, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे.

इसकी वजह से उन्हें बीच सीजन ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया. इसलिए अब कहा जा रहा है कि वह अगले सीजन से पहले रिलीज हो सकते हैं. रवि बिश्नोई ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए नौ मुकाबले खेले जिसमें वह 9.88 की इकॉनमी से 11 विकेट ही झटक पाए.

क्वालीफायर-2 की हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने दो बार कहा 'सॉरी', जानिए किस शख्स से मांगी माफी

तुषार देशपांडे

राजस्थान रॉयल्स ने 31 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन से पहले 6.50 की रकम में रिटेन किया था. उनसे टूर्नामेंट में टीम के लिए दमदार प्रर्दशन की उम्मीद थी लेकिन वह पावरप्ले और अंतिम ओवरों में बेहद खर्चीले साबित हुए. कप्तान रियान पराग ने सात मुकाबलों में उन्हें अपनी काबिलियत करने का मौका दिया, लेकिन वह अपनी लाइन-लेंथ से भटके नजर आए.

विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जमकर रन बटोरे. आईपीएल 2025 में भी तुषार देशपांडे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पाए थे. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें रिटेन किया. मगर आईपीएल 2026 (IPL 2026) के फ्लॉप शो के बाद उन्हें रिलीज होना पड़ सकता है.

शिमरॉन हेटमायर

वेस्टइंजीड के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के लिए भी आईपीएल 2026 (IPL 2026) कुछ खास नहीं रहा. फिनिशर के रूप में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छाी बल्लेबाजी करने में असफल रहे, जिसकी वजह से उन्हें आठ मैच खेलने का ही मौका मिला. इस दौरान सात पारियों में वह सिर्फ 78 रन ही बना सके. उनकी इस बल्लेबाजी ने सभी को काफी निराश किया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम प्रबंधंन अगले सीजन से पहले शिमरॉन हेटमायर को रिलीज करने का फैसला कर सकता है.

संदीप शर्मा

इस सूची का आखिरी नाम 33 वर्षीय संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) का है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन वह अपने प्राइस टैग के मुताबिक प्रर्दशन करने में नाकामयाब हुए. कप्तान रियान पराग ने उन्हें जब भी मौका दिया उन्होंने खराब गेंदबाजी से सभी को निराश किया. इसकी वजह से संदीप शर्मा आईपीएल 2026 (IPL 2026) में महज 6 मैच ही खेल पाए जिसमें उनके हाथ 5 विकेट लगी. इसमें उनका इकॉनमी रेट 11.38 का रहा.

Riyan Parag On Rajasthan Royals Defeat: कम अनुभव के बाद भी लड़कों ने जो जज्बा दिखाया...' गुजरात से हार के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com