IND vs IRE सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 14 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Published - 23 Jun 2026, 09:17 AM | Updated - 23 Jun 2026, 09:42 AM

IND Vs IRE 1

IND vs IRE: टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर हैं, यहां टीम इंडिया (Team India) को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इन दोनों मैचों को खेलने के बाद भारत की टीम इंग्लैंड दौरे पर निकलेगी और वहां फिर 5 टी20 मैचों की सीरीज और 3 ODI मैचों की सीरीज खेलेगी. हालांकी इसी बीच आयरलैंड ने उस सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.

IND vs IRE सीरीज के लिए लॉरन टकर बने कप्तान

IND vs IRE

IND vs IRE सीरीज के लिए लॉरन टकर को आयरलैंड का नया स्थाई टी20 कप्तान बनाया गया है. टकर टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. इससे पहले टकर ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड की कमान संभाली है.

टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसमें मैथ्यू होलार्ड, जय मूंदड़ा और रूबेन विल्सन शामिल हैं. मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा को पहली बार टीम में शामिल किया है, जबकि विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल के लिए अनकैप्ड हैं.

IND vs IRE सीरीज के लिए आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम

लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

जोश लिटिल, पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, बैरी मैकार्थी और जॉर्डन नील सहित 6 खिलाड़ी इंजरी के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते आयरलैंड के चयनकर्ताओं ने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया.

IND vs IRE सीरीज के लिए कुछ ऐसा टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें: कौन हैं आध्या आनंद? जिनके साथ जुड़ा जैकब बेथल का नाम, डेटिंग रूमर्स ने मचाई सनसनी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com