इंग्लैंड वनडे सीरीज की टीम से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तस्वीर, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Published - 22 Jun 2026, 03:47 PM | Updated - 22 Jun 2026, 05:06 PM

World Cup 2027

Team India squad for World Cup 2027: जुलाई में भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले होने हैं। टी20 मुकाबलों की अहमियत वनडे की तुलना में कम है, क्योंकि अगले साल ODI वर्ल्ड कप होना है। यही कारण है कि इंग्लैंड के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है और इसी से टीम इंडिया की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की वनडे सीरीज 14 जुलाई से एजबेस्टन में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, दूसरा वनडे कार्डिफ में 16 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन में होगा। इस सीरीज से वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) की योजना और कॉम्बिनेशन का आईडिया लगना शुरू हो जाएगा। इसी वजह से इंग्लैंड सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों को काफी हद तक वर्ल्ड कप खेलने का दावेदार भी माना जा रहा है।

इन खिलाड़ियों को मिला इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए मौका

World Cup 2027 1

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी बरकरार रखा गया है। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान की जोड़ी श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में नजर आएगी। इनके साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की भी वापसी हुई है। इन दोनों को ही अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। वहीं, इंजरी के कारण हाल ही में वापस आने हर्षित राणा भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। उन्हें अफगानिस्तान के विरुद्ध तीसरे वनडे के लिए भी स्क्वाड में जगह मिली थी। नितीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।

World Cup 2027 के लिए इन खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की

इंग्लैंड वनडे सीरीज को भारत की वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) की तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत माना जा रहा है। इसी वजह से स्क्वाड में शामिल काफी सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड में लगभग तय माना जा रहा है।

इन खिलाड़ियों में कप्तान शुभमन गिल के साथ श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के हमेशा के लिए बंद हुए इन 3 खिलाड़ियों के दरवाजे? वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में जगह बनाना हुआ मुश्किल

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india shreyas iyer world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com