गॉल टेस्ट में इस सीनियर खिलाड़ी की टूटी गर्दन, अस्पताल में चल रहा अब इलाज

Published - 18 Aug 2026, 11:57 AM | Updated - 18 Aug 2026, 12:29 PM

Galle Test 1

IND vs SL Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन लंच तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 294 रन हो गई है।

हालांकि, गॉल टेस्ट (Galle Test) में आज दिन के पहले सत्र के दौरान एक बड़ा हादसा देखने को मिला, जिसकी वजह से सीनियर खिलाड़ी को अस्पताल ले जाना पड़ा। इसकी पुष्टि खुद क्रिकेट बोर्ड ने की है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Galle Test के चौथे दिन सीनियर खिलाड़ी बुरी तरह हुआ इंजर्ड

Galle Test 2

भारत और श्रीलंका के बीच जारी पहले टेस्ट (Galle Test) के चौथे दिन के खेल के दौरान जिस सीनियर खिलाड़ी को चोट लगी, वे श्रीलंकाई टीम के दिनेश चंडीमल हैं। इस खिलाड़ी को फील्डिंग के दौरान चोट लगी और इसके बाद वो काफी ज्यादा परेशानी में नजर आए। यह घटना आज के खेल की शुरुआत में ही घटी।

फील्डिंग के दौरान चंडीमल को गर्दन और कंधे पर लगी चोट

दरअसल, भारत की दूसरी पारी के चौथे ओवर में, केएल राहुल के शॉट को रोकने के लिए दिनेश चंडीमल डीप मिड-विकेट से डीप स्क्वायर लेग की तरफ तेजी से दौड़े और हवा में छलांग लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की। उन्होंने दो रन बचा लिए, लेकिन वे जोर से अपने कंधे के बल गिरे और लुढ़कते हुए उनके पैर और शरीर आपस में उलझ गए।

इससे उनकी गर्दन और कंधे पर जोरदार झटका लगा। वे बाउंड्री की दूसरी तरफ गिर पड़े। इसके बाद, श्रीलंका के साथी खिलाड़ी, टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्हें कई बार अपनी गर्दन, सिर और कंधे को पकड़े हुए देखा गया।

दिनेश चंडीमल का अस्पताल में चल रहा इलाज

शुरुआत में दिनेश चंडीमल अपने पैरों पर खड़े होकर ड्रेसिंग रूम में गए लेकिन वहां परेशानी को ध्यान में रखते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी खुद श्रीलंका क्रिकेट ने दी। श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि एहतियात के तौर पर चंडीमल को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस इंजरी की वजह से मैदान पर उनकी जगह सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में पासिंदु सूरियाबंदारा आए।

गर्दन में चोट गंभीर होने पर श्रीलंका को मिल सकता है कन्कशन सब्स्टीट्यूट

अगर दिनेश चंडीमल की गर्दन में गंभीर रूप से चोट आई होगी और वे गॉल टेस्ट (Galle Test) में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं हुए तो फिर श्रीलंकाई टीम को कन्कशन का विकल्प मिल सकता है। ICC के नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगती है और वो मुकाबले के शेष भाग में हिस्सा लेने में असमर्थ रहता है तो टीम 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' को शामिल कर सकता है। टीम में पासिंदु सूरियाबंदारा टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में उन्हें शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Tagged:

team india kl rahul Sri Lanka Cricket team dinesh chandimal IND vs SL Galle Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com